लाइव न्यूज़ :

कौशांबीः शराब के नशे में पिता ने भूख से रो रहे डेढ़ माह के बेटे को जमीन पर पटका, मौत, कमरा बंद कर फरार, पत्नी ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2023 17:29 IST

सैनी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि केसरिया गांव निवासी रवि मौर्य ने गांव की ही मुस्कान से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देशराब पीने को लेकर रवि और उसकी पत्नी के बीच आए दिन वाद विवाद होता था।15 दिन पहले हुए विवाद के बाद मुस्कान अपनी बुआ के घर चली गई थी। रवि अपने डेढ़ माह के बेटे प्रियांश को जबरन अपने घर उठा लाया था।

कौशांबीः कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने डेढ़ माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सैनी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि केसरिया गांव निवासी रवि मौर्य ने गांव की ही मुस्कान से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था।

उन्होंने बताया कि शराब पीने को लेकर रवि और उसकी पत्नी के बीच आए दिन वाद विवाद होता था। चंद्र ने बताया कि 15 दिन पहले हुए विवाद के बाद मुस्कान अपनी बुआ के घर चली गई थी। पत्नी के वापस ना आने पर रवि अपने डेढ़ माह के बेटे प्रियांश को जबरन अपने घर उठा लाया था।

उन्होंने बताया कि बीती रात शराब के नशे में घर पहुंचे रवि ने भूख से रो रहे मासूम बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रवि कमरा बंद कर फरार हो गया। चंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर घर पहुंची मुस्कान ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर मासूम के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि बच्चे की मां मुस्कान की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता रवि के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए