लाइव न्यूज़ :

कटिहारः 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मंदिर से लापता हो गई थी पीड़िता, लड़की को नशीला पदार्श खिलाकर...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2023 15:25 IST

रविवार को कुरसेला स्टेशन परिसर से उसे बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। शनिवार को पीड़ित लड़की गांव के ही शिव मंदिर गई थी और वहां से लापता हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसामूहिक दुष्कर्म से पहले युवकों ने लड़की को नशीला पदार्श खिलाया था। लस्सी पीने के बाद नाबालिग लड़की बेहोश हो गई।कुरसेला स्टेशन के परिसर में छोड़कर फरार हो गए।

पटनाः बिहार में कटिहार जिले के कुरसेला में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर तीन युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़ित लड़की गांव के ही शिव मंदिर गई थी और वहां से लापता हो गई थी। रविवार को कुरसेला स्टेशन परिसर से उसे बेहोशी की हालत में बरामद किया गया।

सामूहिक दुष्कर्म से पहले युवकों ने लड़की को नशीला पदार्श खिलाया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को पीड़ित किशोरी कुरसेला स्टेशन के पास स्थित शिव मंदिर में घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक लड़के ने उसे लस्सी पीने के लिए दिया। लस्सी पीने के बाद नाबालिग लड़की बेहोश हो गई।

लड़की के बेहोश होने के बाद दो और लड़के मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां तीनों ने बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसे कुरसेला स्टेशन के परिसर में छोड़कर फरार हो गए।

रविवार की सुबह रेल पुलिस ने लड़की को बेहोशी की हालत में बरामद किया। लड़की के मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिजन कुरसेला स्टेशन पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। पीड़िता की मां के बयान पर थाने में मामला दर्ज हो गया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

पीड़िता के मुताबिक गांव के ही जीवित कुमार ने अपने दो साथियों संजीव कुमार और एक अन्य लड़के के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम दिया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपPoliceBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो