कटिहारः 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मंदिर से लापता हो गई थी पीड़िता, लड़की को नशीला पदार्श खिलाकर...
By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2023 15:25 IST2023-09-11T15:23:46+5:302023-09-11T15:25:06+5:30
रविवार को कुरसेला स्टेशन परिसर से उसे बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। शनिवार को पीड़ित लड़की गांव के ही शिव मंदिर गई थी और वहां से लापता हो गई थी।

कटिहारः 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मंदिर से लापता हो गई थी पीड़िता, लड़की को नशीला पदार्श खिलाकर...
पटनाः बिहार में कटिहार जिले के कुरसेला में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर तीन युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़ित लड़की गांव के ही शिव मंदिर गई थी और वहां से लापता हो गई थी। रविवार को कुरसेला स्टेशन परिसर से उसे बेहोशी की हालत में बरामद किया गया।
सामूहिक दुष्कर्म से पहले युवकों ने लड़की को नशीला पदार्श खिलाया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को पीड़ित किशोरी कुरसेला स्टेशन के पास स्थित शिव मंदिर में घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक लड़के ने उसे लस्सी पीने के लिए दिया। लस्सी पीने के बाद नाबालिग लड़की बेहोश हो गई।
लड़की के बेहोश होने के बाद दो और लड़के मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए, जहां तीनों ने बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसे कुरसेला स्टेशन के परिसर में छोड़कर फरार हो गए।
रविवार की सुबह रेल पुलिस ने लड़की को बेहोशी की हालत में बरामद किया। लड़की के मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिजन कुरसेला स्टेशन पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। पीड़िता की मां के बयान पर थाने में मामला दर्ज हो गया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
पीड़िता के मुताबिक गांव के ही जीवित कुमार ने अपने दो साथियों संजीव कुमार और एक अन्य लड़के के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम दिया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।