लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु, मुंबई और गोवा में 50 परिसरों पर छापा, 1300 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई का पता चला, 24 करोड़ मूल्य के सोने के आभूषण जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 20:18 IST

सीबीडीटी ने कहा, “अब तक हुई छापेमारी में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला है। नकदी के रूप में मिली इस अघोषित संपत्ति के अलावा 24 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देसीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति बनाता है।छापेमारी 20 अक्टूबर और दो नवंबर को बेंगलुरु, मुंबई और गोवा में करीब 50 परिसरों पर की गई थी।कर्नाटक में कुछ रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ साठगांठ करने वालों के खिलाफ की गई।

नई दिल्लीः केंद्रीय प्रत्यक्ष कर विभाग (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि आयकर विभाग ने हाल में कर्नाटक में छापेमारी करने के बाद 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई का पता लगाया है। सीबीडीटी के अनुसार यह छापेमारी कर्नाटक में कुछ रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ साठगांठ करने वालों के खिलाफ की गई।

ये छापेमारी 20 अक्टूबर और दो नवंबर को बेंगलुरु, मुंबई और गोवा में करीब 50 परिसरों पर की गई थी। सीबीडीटी ने कहा, “अब तक हुई छापेमारी में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला है। नकदी के रूप में मिली इस अघोषित संपत्ति के अलावा 24 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।” सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति बनाता है।

मुंबई स्थित मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के परिसरों पर छापेमारी

आयकर विभाग ने कर चोरी के कथित मामले की जांच के तहत बुधवार को मुंबई स्थित मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में चिकित्सा जांच एवं निदान केंद्र चलाती है। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने कंपनी के मुंबई स्थित परिसरों की तलाशी ली।

मामले में कंपनी की प्रतिक्रिया का इंतजार है। मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर चिकित्सा जांच एवं निदान के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है। उसने पिछले सप्ताह 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में कर को छोड़कर 40.5 करोड़ रुपये का समेकित लाभ होने की जानकारी दी थी।

लग्जरी घड़ियों के दो प्रमुख विक्रेताओं के परिसरों की तलाशी

आयकर विभाग ने कर चोरी के एक मामले में लग्जरी घड़ियों के दो प्रमुख विक्रेताओं के परिसरों की तलाशी ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को कपूर वॉच कंपनी और जॉनसन कंपनी एवं उनके प्रवर्तकों के परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान कंपनियों के बही-खातों एवं बिक्री रसीदों के अलावा अन्य कागजात की पड़ताल की।

इनपर कई लाख रुपये की लग्जरी घड़ियों की बिक्री में कर चोरी के आरोप लगे हैं। घड़ी विक्रेताओं से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन भेजे गए ईमेल एवं फोन कॉल के कोई जवाब नहीं मिले। इन दोनों कंपनियों के शोरूम दिल्ली के प्रमुख बाजारों में हैं जहां पर लग्जरी घड़ियों की बिक्री की जाती है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकगोवादिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा