लाइव न्यूज़ :

कपूरथलाः 30 वर्षीय महिला के साथ उसके घर में दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में प्लंबर पर केस दर्ज, पीड़ित महिला का पति अमेरिका में, जानें सबकुछ

By भाषा | Updated: August 30, 2022 21:42 IST

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल नवंबर में प्लंबर को पानी की टंकी की मरम्मत के लिए अपने घर बुलाया था।पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और वह बाद में उसे कॉल करता था। घर में अकेली थी तो उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया।

कपूरथलाः पंजाब में कपूरथला के भोलाथ इलाके के एक गांव में 30 वर्षीय महिला के साथ उसके घर में दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में एक प्लंबर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसने पिछले साल नवंबर में प्लंबर को पानी की टंकी की मरम्मत के लिए अपने घर बुलाया था।

पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और वह बाद में उसे कॉल करता था। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले आरोपी प्लंबर महिला के बेटे की गैर मौजूदगी में उसके घर आया, और जब वह घर में अकेली थी तो उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया।

पीड़ित महिला का पति अमेरिका में रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

बच्ची के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक इलाके में 22 वर्ष के एक व्यक्ति को डेढ़ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के एक इलाके के निवासी रवि राय (22) अक्सर पड़ोस की डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ खेलता था और सोमवार शाम करीब सात बजे जब बच्ची उसके घर के बरामदे में खेल रही थी तब, वह उसके पास आया और उसे बहाने से अपने घर की तरफ ले गया।

पुलिस ने बताया कि दो घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटा तो परिजन बेचैन हो गए और उन्होंने उस व्यक्ति के घर जाकर उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन बच्ची वहां नहीं थी। पुलिस ने बताया कि बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है और पुलिस ने लड़की को खेत से बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आर के सिंह ने बताया, “हमें जानकारी मिली कि 22 वर्षीय एक व्यक्ति एक बच्ची को चॉकलेट और खिलौने खरीदने के बहाने ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?