लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप मामला: वीके सिंह बोले- जरूर मिलेगा आसिफा को इंसाफ, ट्वीट किया ये भावुक संदेश

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 12, 2018 17:51 IST

Kathua Gang Rape Case: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा, कृपया अपने धर्म और देश के नाम पर ऐसा कलंक न पोतें जिसके हम न चाहते हुए भी भागीदार बनें।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। कठुआ गैंगरेप मामले में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि, इंसान और जानवार में फर्क होना चाहिए और है भी। लेकिन कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ जो हुआ उससे यही लगता है इंसान होना एक गाली है। जानवर कहीं अच्छ हैं। ऐसा शायद ही कोई होगा जो इस हृदयविदारक कुकृत्य की जघन्यता से भावुक न हुआ हो। लेकिन यह मैं भावनाओं को अलग रख कर कहना चाहता हूं कि अपराधियों को ऐसा दण्ड मिलना चाहिए कि उनका उदाहण हमें पीढ़ी दर पीढ़ी याद रहे।

इसके बाद उन्होंने कहा कि, एक और चीज। जो लोग अपराधियों को धर्म की आड़ में शरण देना चाहते हैं, उन्हें यह पता होना चाहिए कि वे भी अपराधियों की ही शरण में गिने जाएंगे। आपका समर्थन यह दर्शाता है कि समय आने पर आप भी ऐसे कुकृत्य करने में सक्षम हैं। निर्णय लें कि आप किनके प्रतिनिधि बनना चाहते हैं।

इसके बाद वीके सिंह ने कहा, कृपया अपने धर्म और देश के नाम पर ऐसा कलंक न पोतें जिसके हम न चाहते हुए भी भागीदार बनें। अरे दो मिनट उस परिवार को सोचो जिसकी 8 साल की बेटी उनसे इस नृशंसता के साथ छीन ली गई। कम से कम मैं चाहूंगा कि कानून अपना काम करे, और दोषियों को उपयुक्त सबक सिखाए। गौरतलब है कि 8 साल की मासूम आसिफा का शव कठुआ स्थित उसके गांव के पास के जंगल से 17 जनवरी 2018 को बरामद हुआ था। जबकि बच्ची 10 जनवरी से ही लापता थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने बच्ची का अपहरण उसका घोड़ा खोजकर लाकर देने के बहाने किया था। 

बता दें कि हाल ही में सामने आई चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक गांव के ही एक मंदिर में बच्ची के साथ छह लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने से ठीक पहले भी उसके साथ दोबारा रेप किया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारगैंगरेपरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे