लाइव न्यूज़ :

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड: सीबीआई को नहीं मिला कोई सबूत, तेज प्रताप यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट 

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 22, 2018 17:28 IST

13 मई, 2016 की शाम बिहार के सीवान में हिंदुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मार्च। पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस मामले की सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीबीआई को पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। 

इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमृर्ति डी.वाई चंद्रचूड़ की पीठ कर रही थी। सीबीआई ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली इस पीठ को बताया कि दो आरोपियों मोहम्मद कैफ और जावेद के खिलाफ जांच चल रही है, लेकिन तेज प्रताप के खिलाफ सूबत नहीं मिला है। पत्रकार राजदेव की पत्नी आशा रंजन ने याचिका दायर कर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी। हांलाकि कोर्ट ने याचिका खारिज कर कहा है कि अगर किसी भी समय तेज प्रताप के खिलाफ कोई सबूत मिलता है तो वे पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सकती हैं। 

गौरतलब है कि 13 मई, 2016 की शाम सीवान में हिंदुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन अपने दफ्तर से मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे लेकिन बदमाशों ने रास्ते में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीबीआई ने सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन और कुख्यात लड्डन मियां सहित कुल 6 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया था। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला