लाइव न्यूज़ :

पत्रकार जेडे हत्याकांडः छोटा राजन सहित अन्य 7 आरोपियों को उम्रकैद की सजा

By स्वाति सिंह | Updated: May 2, 2018 16:42 IST

इस मामले में पिछले सात साल से सुनवाई चल रही थी। जिसमें साल 2015 में छोटा राजन को इंडोनेशिया से गिरफ्तार किया गया।  

Open in App

मुंबई, 2 मईः पत्रकार ज्योर्तिमय डे (जेडे) हत्याकांड मामले में मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने बुधवार को छोटा राजन सहित अन्य 7 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इससे पहले बुधवार को ही कोर्ट ने इसपर फैसला सुनाया था, जिसमें माफिया सरगना छोटा राजन दोषी पाया गया था। वहीं दूसरे आरोपी जिगना वोरा और जोसेफ पॉल्सन को बरी कर दिया  था। 

इस हत्याकांड को लेकर जज समीर अजकर की कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने कहा था कि जेडे की हत्या छोटा राजन के इशारे पर की गई थी। इस मामले में पिछले सात साल से सुनवाई चल रही थी। जिसमें साल 2015 में छोटा राजन को इंडोनेशिया से गिरफ्तार किया गया।  इसके बाद इस केस में सुनवाई तेजी से चली और दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मकोका कोर्ट में पेश होता रहा। 

ये भी पढ़ें:पत्रकार जेडे हत्याकांडः मकोका कोर्ट ने छोटा राजन को ठहराया दोषी, जिगना और पॉल्सन हुए बरी

सबसे बड़ी बात यह है कि यह पहला मामला है जिसमें छोटा राजन को दोषी पाया गया है। इस मामले की पुलिस ने मकोका कोर्ट में 3000 पेज की चार्जशीट दायर की थी, जिसके बाद साल 2016 में इस मामले में आरोप तय किए गए। मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट में सभी 11 आरोपी फैसला सुनने के लिए मौजूद रहे। इस दौरान छोटा राजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ा।

आपको बता दें, जेडे मुंबई में एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार थे। वह अखबार के लिए खोजी और आपराधिक जगत की पत्रकारिता करते थे। उनकी हत्या अंडरवर्ल्ड के शूटरों ने 11 जून 2011 को दोपहर मुंबई के पवई इलाके में कर दी थी। उनके सीने में 5 गोलियां धंसी थीं, जिसके बाद उन्हें तत्कार अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना