लाइव न्यूज़ :

Video: जोधपुर में मास्क ना पहनने पर कॉन्सटेबल ने शख्स को जमीन पर लिटाकर गर्दन पर रखा घुटना

By सुमित राय | Updated: June 5, 2020 18:42 IST

जोधपुर में मास्क ना पहनने को लेकर एक पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा शख्स को जमीन पर लिटाकर उसकी गर्दन को घुटने से दबाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस कॉन्सटेबल ने एक शख्स को जमीन पर लिटाकर उसके गर्दन पर घुटना रख दिया।जोधपुर की इस घटना को लोग अमेरिका के जॉर्ज फ्लॉयड जैसे मामले की तरह बता रहे हैं।पुलिस का कहना है कि शख्स ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था और वर्दी फाड़ दी थी।

राजस्थान के जोधपुर में मास्क ना पहनने को लेकर पुलिस कॉन्सटेबल ने एक शख्स को जमीन पर लिटाकर उसके गर्दन पर घुटना रख दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लोग अमेरिका के जॉर्ज फ्लॉयड जैसे मामले की तरह बता रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी शख्स को जमीन पर लिटाकर घुटने से दबा दिया है और फिर उसको मुक्के से मार रहा है। वहीं दो अन्य शख्स जो बिना वर्दी के नजर आ रहे हैं, जिन्होंने शख्स के पैर पकड़े हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जोधपुर पुलिस की जमकर आलोचना हो रही है।

वीडियो के वायरल होने के बाद मामले पर सफाई देते हुए जोधपुर डीसीपी (वेस्ट) प्रीति चंद्रा ने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में ऐसा किया ताकि व्यक्ति को हमला करने से रोका जा सके। पुलिस का कहना है कि शख्स ने पुलिसकर्मियों पर पहले हमला किया और उनकी वर्दी फाड़ दी। इस घटना का एक दूसरा वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें शख्स पुलिसकर्मियों से मारपीट करता दिख रहा है।

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को दो पुलिस कॉन्स्टेबल ने बिना मास्क के घूमते हुए शख्स को पकड़ा था। पुलिस का आरोप है कि जब उन्होंने व्यक्ति को पकड़ा तो उसने हमला कर दिया।

डीसीपी प्रीति चंद्रा ने कहा कि कॉन्स्टेबल ने उसे बिना मास्क के पकड़ा तो सबसे पहले उसकी फोटो क्लिक की और फिर जब पूछा कि मास्क क्यों नहीं पहना है तो उस व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा की उनकी आंखें फाड़ देगा।

उन्होंने कहा कि हमने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उसे गिरफ्तार किया है। अगर एक पुलिसकर्मी को वर्दी में थप्पड़ और घूंसे मारे जा रहे हैं, तो यह पूरे समाज के लिए शर्मनाक है।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब