लाइव न्यूज़ :

जींदः मां ने नौ माह की जुड़वां बेटियों की तकिये से मुंह दबाकर हत्या की, घटना के 13 दिन बाद अपना जुर्म कबूला, वजह सुन होंगे परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2023 16:18 IST

जींद जिले के गांव दनौदा खुर्द निवासी जगदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सोनीपत जिले की निवासी शीतल के साथ हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी महिला शीतल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।शीतल ने दो जुड़वां बच्ची जानकी और जानवी को जन्म दिया था। अंदर जाकर देखा तो शीतल ने बताया कि जानकी और जानवी की अचानक मौत हो गई है।

जींदः जींद जिले के दनोदा गांव में एक महिला पर अपनी नौ माह की जुड़वां बेटियों की तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी आत्मा ने बताया कि आरोपी महिला शीतल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

आरोपी मां ने घटना के 13 दिन बाद अब अपना जुर्म कबूल किया है जिसके बाद उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। जींद जिले के गांव दनौदा खुर्द निवासी जगदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सोनीपत जिले की निवासी शीतल के साथ हुई थी।

शीतल ने दो जुड़वां बच्ची जानकी और जानवी को जन्म दिया था। उसने शिकायत में कहा कि वह 12 जुलाई को खेतों में मजदूरी करने के लिए चला गया था और जब दोपहर को घर पर आया तो उसके घर के बाहर भीड़ लगी हुई थी। जब अंदर जाकर देखा तो शीतल ने बताया कि जानकी और जानवी की अचानक मौत हो गई है।

परिवार ने शीतल की बातों पर विश्वास करके बिना पोस्टमार्टम करवाए ही दोनों बच्चियों को दफना दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब पुलिस दफनाए गए शवों को बाहर निकालकर उनका पोस्टमार्टम करवाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?