झारखंडः पलामू के पांकी में पत्थरबाजी, आगजनी मामले में 5-6 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू; 4 पुलिसकर्मियों समेत 6 घायल

By अनिल शर्मा | Updated: February 16, 2023 08:47 IST2023-02-16T08:37:52+5:302023-02-16T08:47:29+5:30

पलामू के उपायुक्त ए डोडे ने पत्रकारों को बताया कि पांकी क्षेत्र में हुई आगजनी, पत्थरबाजी और हिंसा की घटनाओं में कम से कम छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पूरे पांकी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है।

Jharkhand Palamu Internet service stopped after stone pelting section 144 applied 6 injured | झारखंडः पलामू के पांकी में पत्थरबाजी, आगजनी मामले में 5-6 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू; 4 पुलिसकर्मियों समेत 6 घायल

झारखंडः पलामू के पांकी में पत्थरबाजी, आगजनी मामले में 5-6 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू; 4 पुलिसकर्मियों समेत 6 घायल

Highlightsपलामू के पांकी में शिवरात्रि पर तैयार किए जा रहे तोरणद्वार को लेकर विवाद हुआ।अलग-अलग समुदायों के दो समूहों में झड़प में कम से कम 6 घायल हुए हैं। इलाके में स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। 

पलामूः झारखंड के पलामू जिले के पांकी में आगामी शिवरात्रि पर तैयार किए जा रहे तोरणद्वार को लेकर विवाद के चलते अलग-अलग समुदायों के दो समूहों में झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पलामू के आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि उपद्रवियों ने पत्थरबाजी, आगजनी की घटना की और 2-3 घर आशिंक रूप से जलाया है। 2 पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है।

आईजी के मुताबिक, पुलिस के 4 जवानों को चोट आई है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें। जानकारी के मुताबिक अभी तक 5-6 गिरफ्तारियां हुई हैं।

पलामू के उपायुक्त ए डोडे ने पत्रकारों को बताया कि पांकी क्षेत्र में हुई आगजनी, पत्थरबाजी और हिंसा की घटनाओं में कम से कम छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पूरे पांकी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है। डोडे ने बताया कि शाम चार बजे से सावधानी के तौर पर चौबीस घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गयी हैं जिससे कोई सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अफवाह न फैला सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उपद्रवियों ने चार दुकानों, दो घरों और छह गाड़ियों में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने पर विवाद शुरू हुआ। अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट हुई।

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के चलते पांकी की राहेवीर पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर की सजावट की जा रही है। इसी के मद्देनजर मंगलवार की शाम मस्जिद चौक पर तोरणद्वार बनाने के लिए बांस-बल्ली और कपड़ा लेकर मजदूर पहुंचे। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी दौरान एक समुदाय के लोगों ने मजदूरों को रोक दिया। उनका कहना था कि यहां पर एक धार्मिक स्थल है इसलिए तोरणद्वार बनाने नहीं दी जाएगी। इस पर विवाद शुरू हो गया।

पुलिस ने बताया कि विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने मंदिर समिति के सदस्‍यों में से एक के सिर पर डंडा मार दिया जिसके बाद झड़प शुरू हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांकी के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अंतिम सूचना मिलने तक इलाके में स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है। 

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Jharkhand Palamu Internet service stopped after stone pelting section 144 applied 6 injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे