लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में शौच के लिए गई महिला के साथ 11 लोगों ने 6 घंटे तक किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2021 16:28 IST

झारखंड के पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है. महिला को बेहोशी की हालत में उसके घर के पास छोड़ दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने गुरुवार की रात 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर के बाहर शौच करने गई थी.

रांचीः झारखंड के पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय पहाड़िया जाति की महिला के साथ 11 लोगों के द्वारा मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी नामाजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना उसवक्त घटी, जब महिला बीते 13 अप्रैल को रात्री में लगभग 10 बजे अपने घर से शौच करने के लिए खेत की ओर गई थी. रास्ते में पहले से ही टोले के ही 11 लोग शराब पी रहे थे. महिला जैसे ही शौच के लिए बैठी तीन चार लोगों ने उसे पकड़ लिया.

पीड़िता ने गुरुवार की रात 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर के बाहर शौच करने गई थी. वहां पहले से रामचंद्र पुर पहाड़िया टोला के विप्लव पहाड़िया, सुजीत पहाड़िया, तपन पहाड़िया, कालू पहाड़िया, झाडू पहाड़िया, मंडल पहाड़िया, चिचिंग पहाड़िया, ओरमूल पहाड़िया, मोटू पहाड़िया, रघु पहाड़िया व शिशु पहाड़िया बैठकर शराब पी रहे थे.

उसे देखते ही चार लोग आए और उठाकर खदान के पीछे खलिहान में ले गए. हल्ला करने पर उन लोगों ने उसके मुंह में गमछी ठूंस दिया. जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उक्त सभी लोगों ने बारी-बारी से अल सुबह चार बजे तक दुष्कर्म किया. महिला के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हालत नाजुक हो गई. वह किसी तरह अपने घर आई और अगले दो दिन तक वह दर्द से उठ नहीं सकी.

दो दिनों तक वह घर में पड़ी रही. 15 अप्रैल को उसकी बहन घर पर आई तो देखा कि वह पड़ी हुई है. अपनी बहन के साथ मुफस्सिल थाना पहुंची. पुलिस को आपबीती सुनाई. उसने बताया कि घर में शौचालय नहीं रहने के कारण रात में बाहर जाना पड़ा.

इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप कुमार मालवीय ने बताया कि महिला के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में भादवि की धारा 376 के तहत सभी 11 व्यक्तियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है. मामला दर्ज करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तार के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की गई. सभी आरोपितों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया. मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम