लाइव न्यूज़ :

रेलवे स्टेशन से 3 साल की बच्ची को अगवा कर गैंगरेप, रोने पर सिर काट कर फेंकी लाश, CCTV में कैद हुई घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2019 10:16 IST

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेप का मुख्य आरोपी नशे की वजह से इस तरह की घटना को वह पहले भी अंजाम दे चुका है। ये बच्चे को किडनैप कर बेचने वाले गिरोह में काम करता था। 

Open in App
ठळक मुद्देये पूरी घटना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार रात टेल्को थाना क्षेत्र से सिर कटी लाश बरामद की है।

झारखंड के जमशेदपुर से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां की एक तीन साल की बच्ची के साथ पहले रेप किया जाता है फिर सिर काटकर हत्या कर दी जाती है। जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म से तीन वर्षीया बच्ची को अगवा करने के बाद दो लोगों ने उसके साथ रेप किया और उसका सिर काट दिया। पुलिस ने बुधवार (31 जुलाई) को घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने मंगलवार रात टेल्को थाना क्षेत्र से सिर कटी लाश बरामद की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो मुख्य आरोपियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (रेलवे) एहतेशाम वकारिब ने बताया कि बच्ची के सिर का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते की सहायता ली गयी। यह घटना 26 जुलाई को हुई थी। 

ये पूरी घटना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रिंकू साहू को घर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में घटना के बारे में अपराधी रिंकू साहू ने बताया क‍ि इस घटना को उसने अपने एक दोस्त काशीडी निवासी कैलाश कुमार के साथ मिलकर अंजाम दिया।  

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेप का मुख्य आरोपी रिंकू नशे की वजह से इस तरह की घटना को वह पहले भी अंजाम दे चुका है। ये बच्चे को किडनैप कर बेचने वाले गिरोह में काम करता था। 

टॅग्स :झारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने