लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पलामू में आदिम जनजाति की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल से लौटने के दौरान हुई वारदात

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2021 17:47 IST

पलामू जिले के चैनपुर थाना इलाके में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला सामने आया है. पीडिता को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

Open in App

रांची: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना इलाके में आदिम जनजाति की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाने का मामला सामने आई है. बताया जा रहा है कि जीप चालक और उसके दोस्तों ने युवती के साथ जबर्दस्ती किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अस्पताल में बहन को खाना देकर घर वापस लौट रही थी तभी रास्ते में अपराधियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पीडिता को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

इस मामले की जानकारी मिलते ही चैनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नही हो सकी है. यहां उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महिला सुरक्षा को लेकर झारखंड के डीजीपी से मुलाकात की थी और महिलाओं पर हो रहे अपराध के संबंध में अपनी नाराजगी जाहिर की थी. 

इस संबंध में महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने कहा कि झारखंड के लगभग 300 मामलों पर हमें पुलिस ने जवाब नहीं दिया था. इस संबंध में हम डीजीपी से मिले, लेकिन वो जिस तरह से मिले, उससे लगा कि वे तैयार और गंभीर नहीं थे. 

महिला आयोग की अध्यक्ष के इन आरोपों के बाद झारखंड पुलिस ने भी अपनी बात कही है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि पुलिस महिलाओं की समस्याओ को सर्वाधिक गंभीरतापूर्वक लेती है और उनके त्वरित निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करती है.

टॅग्स :गैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए