बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े पांच लड़कियों को किया अगवा, जंगल में 10 लोगों ने किया गैंगरेप

By पल्लवी कुमारी | Published: June 21, 2018 08:07 PM2018-06-21T20:07:02+5:302018-06-21T20:07:02+5:30

घटना झारखंड के खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र की है। पांचों लड़कियां खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग इलाके में पलायन और मानव तस्करी पर आधारित नाटक के जरिए जागरूकता फैलाने गई थीं।

Jharkhand five NGO officials women gang raped | बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े पांच लड़कियों को किया अगवा, जंगल में 10 लोगों ने किया गैंगरेप

बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े पांच लड़कियों को किया अगवा, जंगल में 10 लोगों ने किया गैंगरेप

रांची, 21 जून : झारखंड में पांच लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पांचों लड़कियों के साथ सरेआम गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। खबरों के मुताबिक ये पांचों लड़कियां नुक्कड़ नाकट कर लौट रही थीं। पांचों लड़कियों को एक साथ पाकर बदमाशों ने पहले उन्हें अगवा किया फिर जगंल में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 

इन पांचों पीड़िता लड़कियों में से एक लड़की ने जाकर थाने में शिकायत कर दी। तब जाकर पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार 20 जून की है। पांचों लड़कियां खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग इलाके में पलायन और मानव तस्करी पर आधारित नाटक के जरिए जागरूकता फैलाने गई थीं। जब वह नाटक कर लौट रहीं थी तो तकरीबन हथियारबंद 10 लोगों ने उन्हें बंधक बनाया और जंगल ले गए, जहां गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। 

कश्मीर में अलगाववादियों पर सख्ती शुरू, हिरासत में लिए गए यासिन, हुर्रियत चीफ नजरबंद

पुलिस ने बताया कि पांचों लड़कियां किसी सरकारी संस्था से भी जुड़ी हुई हैं। पुलिस के फिलहाल अब तक एक ही लड़की शिकायत लेकर पहुंची है बाकि चारों को कोई पता नहीं मिल पा रहा है। पुलिस उन्हें खोजने के लिए अभियान चला रही है। सूत्रों के अनुसार, इस वारदात में पत्थलगढ़ी समर्थक भी शामिल थे।

सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि पुलिस अब तक घटना स्थल पर नहीं पहुंची है, क्योंकि पहले भी उस जंगल में और भी कई अपराध हो चुकी है। यह जगंल नक्सली इलाका है। पुलिस के मुताबिक जब भी वहां पुलिस जांच-पड़ताल करने जाती है तो उनको बंधक बना लिया जाता है।  

हालांकि पुलिस का कहना है कि वह घटना पर स्थल पर जाने की पूरी प्लानिंग कर रहे हैं। इलाके के एसपी ने कहा है कि वह बाकी चार पीड़िताओं को तलाश रहे हैं साथ ही उन्होंने आरोपियों पर सख्त से सख्त सजा की मांग की है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

Web Title: Jharkhand five NGO officials women gang raped

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे