लाइव न्यूज़ :

झारखंड: गुमला में कुल्हाड़ी से काटे गये दो भाइयों के शव बरामद

By भाषा | Updated: August 30, 2020 05:31 IST

शुक्रवार की रात मृतकों की मां ने दिन भर खाना नहीं खाने के कारण घर खुलवा कर हालचाल लेना चाहा तो अंदर टांगी से कटे दोनों के शव पड़े हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों ने घटना की सूचना आज पुलिस को दी जिसके आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

गुमलागुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव के एक मकान से पुलिस ने शनिवार दो भाइयों के कुल्हाड़ी से कटे शव बरामद किए। पुलिस अधीक्षक हृदीप पी. जनार्दनन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों के साथ इन लोगों ने शराब का सेवन किया था जिसके बाद दोनों अपने घर में सोए हुए थे।

आशंका है कि इसी बीच अपराधियों ने कुल्हाड़ी से वार की दोनों की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके परिवार के अन्य सदस्य पास के ही दूसरे मकान में रहते हैं। शुक्रवार दिन भर किसी को कोई शंका नहीं हुई। लेकिन शुक्रवार की रात मृतकों की मां ने दिन भर खाना नहीं खाने के कारण घर खुलवा कर हालचाल लेना चाहा तो अंदर टांगी से कटे दोनों के शव पड़े हुए थे।

परिजनों ने घटना की सूचना आज पुलिस को दी जिसके आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

पुलिस अधीक्षक जनार्दनन ने दावा किया कि हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। भाषा सं इन्दु अर्पणा अर्पणा

टॅग्स :झारखंडहत्याकांडगुमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना