लाइव न्यूज़ :

झारखंड के रामगढ में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाडे एलआईसी ऑफिस से लूट लिए 29 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2023 17:35 IST

Open in App

रांची: झारखंड के रामगढ़ में जहांझंडा चौक के पास 2 मोटरसाइकिल सवार बेखौफ अपराधियों ने एलआईसी ऑफिस से 29 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने चार हवाई फायरिंग भी की। फायरिंग की घटना में सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। लूट की इस बड़ी घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ के झंडा चौक के पास स्थित एलआईसी ऑफिस के 29 लाख रुपए कैश वैन में लोड किए जाने थे। एलआईसी ऑफिस के बाहर कैश वैन पहले से खड़ी थी। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में जैसे ही रुपए एलआईसी कार्यालय से कैश वैन में रखने के लिए ले जाया जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

इसी दौरान अपराधी रुपयों से भरा बैग अपने साथ लेकर फरार हो गए। इस छीन झपट में अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी। रामगढ़ थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई घटना ने अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। वहीं एलआईसी ऑफिस में सीसीटीवी कैमरे ना लगे होने की वजह से शुरुआती दौर में अपराधी की शिनाख्त नहीं हो पाएगी। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम