लाइव न्यूज़ :

झारखंडः सीएम सोरेन के करीबी केजरीवाल को ईडी ने किया तलब, पूछताछ जारी, पूजा सिंघल से क्या कनेक्शन है?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2022 20:07 IST

रवि केजरीवाल सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं. दो वर्ष पहले झामुमो ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था. उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देझामुमो विधायक रामदास सोरेन ने कुछ माह पहले ही थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी.रवि केजरीवाल मुख्यमंत्री हेमंत की सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं.प्रवर्तन निदेशालय को नए-नए राज पता चल रहे हैं.

रांचीः झारखंड में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से ईडी के द्वारा की जा रही पूछताछ के बाद सूबे में सत्तारूढ़ दल झामुमो की धड़कनें बढ़ने लगी हैं. ईडी ने पूछताछ के लिए अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कभी करीबी रहे रवि केजरीवाल को कार्यालय में तलब किया है.

 

रवि केजरीवाल ईडी कार्यालय पहुंच गए हैं. अब इनसे पूछताछ में क्या नया खुलासा होता है? इस पर सबकी नजर बनी हुई है.सूत्रों के अनुसारा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले के तार अब बडे़ नेताओं तक पहुंचने लगे हैं. भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, प्रवर्तन निदेशालय को नए-नए राज पता चल रहे हैं.

जांच की कड़ी में नए-नए चेहरे भी जुड़ते जा रहे हैं. इन चेहरों के जुडने से नए खुलासे भी हो रहे हैं. ईडी अब इसबात का पता लगाने में जुटी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कभी करीबी रहे रवि केजरीवाल से पूजा सिंघल से क्या कनेक्शन है? ईडी कार्यालय में केजरीवाल से हो रही पूछताछ में इसपर से पर्दा हटने की संभावना है.

ईडी कार्यालय पहुंचे रवि केजरीवाल ने मीडिया से अबतक कोई बात नहीं कही है. रविवार को वह दोपहर बाद ईडी कार्यालय पहुंचे थे. वहीं, रवि केजरीवाल से ईडी की पूछताछ शुरू होने के बाद झारखंड की राजनीति और गर्मा सकती है. इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि विपक्षी दल भाजपा रवि केजरीवाल और हेमंत सोरेन के संबंधों का हवाला देकर सरकार को घेरने की कोशिश करे.

बताया जाता है कि रवि केजरीवाल सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं. दो वर्ष पहले झामुमो ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था. उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया था. रवि केजरीवाल के खिलाफ झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने कुछ माह पहले ही थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. झामुमो विधायक का आरोप था कि रवि केजरीवाल मुख्यमंत्री हेमंत की सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईहेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?