लाइव न्यूज़ :

झारखंड-बिहार के सात जगहों पर छापेमारी, गिरफ्तार अधिकारी सिंघल मुसीबत में, मिले अहम सुराग, कई और आईएएस आ सकते हैं घेरे में  

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2022 20:10 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की गिरफ्तार अधिकारी पूजा सिंघल और अन्य की कथित संलिप्तता वाले धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को बिहार और झारखंड में करीब सात जगहों पर छापे मारे.

Open in App
ठळक मुद्देकार्रवाई धनशोधन रोकथाम कानून की आपराधिक धाराओं के तहत की जा रही है.प्रवर्तन निदेशालय ने सिंघल (44) को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था.2000 बैच की आईएएस अधिकारी सिंघल को राज्य सरकार ने बाद में निलंबित कर दिया था.

रांचीः धनशोधन मामले में आईएएस पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. लगातार पूछताछ और रिमांड की प्रक्रिया के बीच एक फिर ईडी ने आज झारखंड-बिहार के सात जगहों पर छापेमारी की है. ईडी ने इस कार्रवाई में रांची से संबंधित बिल्डर अनिल झा और विशाल चौधरी के ठिकाने पर छापेमारी की है.

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लाउंड्रिंग रोकथाम कानून की आपराधिक धाराओं के तहत की गई है.  ईडी ने राजधानी रांची में विशाल चौधरी नामक एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की है. विशाल चौधरी को झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स और राजनेताओं की काली कमाई का बड़ा निवेशक बताया जा रहा है. ईडी अभी उसके घर पर छापेमारी की दस्तावेजों की छानबीन कर रही है.

जांच में ऐसे अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं. रांची में विशाल चौधरी के विनायका ग्रुप पर ईडी की छापेमारी की गई है. जबकि अनिल झा पर पूजा सिंघल और खान विभाग में ऊपर तक काली कमाई पहुंचाने का आरोप है. अनिल झा अभिजीता कंस्ट्रक्शन में पार्टनर बताया जा रहा है.

यह भी सूचना आ रही कि ईडी अनिल झा के भाई और दुर्गा डेवलपर्स के मालिक दुर्गा झा और एक अन्य संबंधित के यहां भी छापेमारी की गई है. इनके कार्यालयों और घरों में यह छापेमारी की गई. दुर्गा डेवलपर्स का कार्यालय रांची के अरगोरा चौक के पास अशोक नगर, रोड नंबर 5 में है. सूत्रों के अनुसार ईडी को अब अनील झा की तलाश है.

अनील झा के नेताओं और नौकरशाहों से बेहतर ताल्लुकात हैं. माना जा रहा है कि पैसे से लेनदेन में उसकी भूमिका है. अनील झा ही पैसे पहुंचाने का काम करता था. ईडी इसकी तस्दीक करना चाहती है कि पूजा सिंघल प्रकरण में यह नया कैरेक्टर और क्या क्या काम करता था. ईडी द्वारा खनन अधिकारियों से चल रही पूछताछ के बाद मिले इनपुट और अबतक की पूछताछ में इनका नाम सामने आया है.

केवल पूजा सिंघल ही नहीं पाइपलाइन में वर्तमान में राज्य में सक्रिय कई अधिकारी भी हैं. उल्लेखनीय है कि ईडी ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था. झारखंड कैडर की 2000 बैच की आईएएस अधिकारी सिंघल को राज्य सरकार ने बाद में निलंबित कर दिया. फिलहाल वह इस समय संघीय जांच एजेंसी ईडी की हिरासत में हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडबिहारपटनाRanchiप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली