लाइव न्यूज़ :

झारखंड: साहिबगंज जिले में एक नाबालिग आदिवासी युवती के साथ 6 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2020 17:48 IST

पीड़ित लड़की के परिवार वालों ने मिर्जाचौकी थाने में 6 युवकों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है.

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. पुलिस ने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

रांची:झारखंड के साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में 17 साल की आदिवासी लड़की के साथ 6 युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. घटना के समय लड़की अपनी नानी के घर से गांव लौट रही थी, तभी रास्ते में यह घटना हुई. पुलिस के मुताबिक यह घटना 30 अप्रैल की शाम की है. दरिंदों ने लड़की को रातभर पास के एक प्राइमरी स्कूल में रखने के बाद एक मई की सुबह चार बजे छोड़ा. पांचों आरोपी युवक आदिवासी है. पुलिस छानबीन कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के परिवार वालों ने मिर्जाचौकी थाने में 6 युवकों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है. नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. इसके बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि नाबालिक लड़की घूमने के लिए अपनी नानी के घर 30 अप्रैल की सुबह गई थी. शाम तकरीबन 6:30 बजे के आसपास अपने घर आ रही थी. 

इसी बीच घात लगाए बैठे 6 युवकों ने नाबालिग को अगवा कर लिया और सुनसान जगह स्थान पर ले गए. बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. काफी देर तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की. उधर, लडकी किसी तरह पुनः अपनी नानी के यहां पहुंची और रोते-रोते घटना की जानकरी दी. इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली मिर्जाचौकी थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल पीड़िता की नानी के गांव पहुंचे. 

पीड़िता को उपचार व मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल साहिबगंज भेजा. इसके बाद थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू की और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया. 

थाना प्रभारी कुन्दन कांत विमल ने बताया कि तीन आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. जल्द ही सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे. फिलहाल पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला चला रही है. वहीं, एसडीपीओ राजा कुमार मित्रा ने बताया कि पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. जल्द ही सभी आरोपितों को पकड कर जेल भेज दिया जाएगा. 

टॅग्स :रेपझारखंडगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने