लाइव न्यूज़ :

पांच से आठ साल की बच्चियों को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान करता था गलत काम, मामला दर्ज होते आरोपी शिक्षक फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2022 16:47 IST

बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक गांव का है. इस मामले को लेकर एक बच्ची के पिता ने थाने में आवेदन देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है.

Open in App
ठळक मुद्देमामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है.23 साल का शिक्षक अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करता था.परिजनों ने आरोपी सिंटू कुमार की गिरफ्तारी की मांग की है.

पटनाः बिहार के जमुई जिले में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना प्रकाश में आया है, जिसमें शिक्षक के द्वारा ट्यूशन पढ़ाने के दौरान पढ़ने आने वाली मासूमों  को गंदा काम (शारीरिक संबंध) के लिए उकसाने जैसी हरकत करता था. यह मामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है.

 

आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक गांव का है. इस मामले को लेकर एक बच्ची के पिता ने थाने में आवेदन देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है. उसने नजारी निवासी सिंटू कुमार पर आरोप लगाय है.

अपने आवेदन में पीड़िता के पिता ने कहा है कि 23 साल का शिक्षक अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करता था. शिक्षक की गंदी हरकत से परेशान नाबालिग बच्चियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने और यौन उत्पीड़न किए जाने का खुलासा होते ही पीड़ित 9 बच्चियों के परिजनों ने इस बात की लिखित शिकायत लक्ष्मीपुर थाने में दर्ज कराई.

सभी 9 बच्चियां दलित समाज से आती हैं. परिजनों ने आरोपी सिंटू कुमार की गिरफ्तारी की मांग की है. पीड़ित सभी बच्चियों की उम्र पांच से आठ साल की है. बच्चियों ने परिजनों को बताया कि उन्हें पढ़ाने वाला शिक्षक सिंटू सर एक दो लड़की को रोक लेते थे और अन्य लड़के-लड़कियों को छुट्टी दे देते थे. जब सभी चले जाते थे तब फिर गंदी हरकते करते थे.

इस दौरान वह नाबालिग बच्चियों के साथ गंदा और अश्लील काम करता था. गांव की कई मासूम बच्चियों के साथ वह गंदा काम कर चुका था. पीड़ित बच्चियों ने बताया है कि लगभग दो माह से ऐसा चला आ रहा था. पहले पतिजन विश्वास नहीं करते थे. लेकिन जब दो-तीन लड़कियों ने इस बारे में परिजनों को बताया तब यह पता चला कि वहां पढ़ने वाली लगभग सभी लड़कियों के साथ गंदी और अश्लील हरकत की गई है. बच्चियों की आपबीती सुनने के बाद स्वजन आक्रोशित होकर इसकी शिकायत ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक से की, तब उनके साथ मारपीट की गई और जाति सूचक शब्द कह कर धमकी भी दी गई.

जिसके बाद बच्चियों के परिजन लक्ष्मीपुर थाना पहुंच गये और आरोपी सिंटू कुमार के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया. बच्चियों के परिजन आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके घर गई थी, लेकिन वह मौके से फरार हो गया. फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है. पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल वह फरार चल रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया