लाइव न्यूज़ :

जमुईः सीआरपीएफ कैंप में पांच हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस चला रही है सर्च अभियान 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2022 15:01 IST

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में बालेश्वर कोडा, नागेश्वर कोडा और अर्जुन कोडा के साथ उसकी पत्नी भी शामिल हैं. बालेश्वर, अर्जुन तथा नागेश्वर पर बिहार सरकार ने इनाम घोषित कर रखा है.

Open in App
ठळक मुद्देकारोबारी के लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था.चोरमारा इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था.नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर मतलु तुरी को मार गिराया था.

पटनाः बिहार में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान से दहशत में आये नक्सली अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं. इसी कड़ी जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमारा स्थित सीआरपीएफ कैंप में पांच हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. इसमें तीन इनामी नक्सली शामिल हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में बालेश्वर कोडा, नागेश्वर कोडा और अर्जुन कोडा के साथ उसकी पत्नी भी शामिल हैं. बालेश्वर, अर्जुन तथा नागेश्वर पर बिहार सरकार ने इनाम घोषित कर रखा है. हार्डकोर नक्सली बालेश्वर कोडा और अर्जुन कोडा नक्सली नेता प्रवेश दा के काफी करीबी बताए जाते हैं.

पिछले दिनों एक कारोबारी के यहां लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. इसके साथ ही आसपास के जिलों में भी इनका काफी आतंक था. सभी को सीआरपीएफ कैंप में रखा गया है. मुंगेर के डीआइजी संजय कुमार ने पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन इतना कहा कि अभी कुछ बताना जल्दबाजी होगा.

बताया जा रहा है कि चोरमारा इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गिरफ्तारी और इनकाउंटर से बचने के लिए नक्‍सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. आठ जून की रात गरही थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल में मुठभेड के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर मतलु तुरी को मार गिराया था.

जिसके बाद अलग-अलग थाना इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पांचों पुलिस से घिर गए और बचने के लिए आत्मसमर्पण कर दिया. फरवरी में भी एसएसबी ने नक्सली कमांडरों के दस्ते के तीन सदस्यों को मार गिराया था.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनक्सलबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली