लाइव न्यूज़ :

जमुईः नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़, मतलू तुरी ढेर, 12 साल से तलाश, 50 से अधिक मामले दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2022 15:16 IST

बिहार और झारखंड में 50 से भी अधिक मामले दर्ज हैं और पिछले 12 साल से तलाश थी. पुलिस को नक्सली एरिया कमांडर पिंटू राणा के दस्ता की सूचना मिली.

Open in App
ठळक मुद्दे गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है.मुठभेड़ के बाद बाकी नक्सली मौके से भाग गए.इंसास राइफल और गोली के साथ अन्य सामान बरामद किया है.

पटनाः बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धेश्वर हिल रेंज में बीते बुधवार देर रात पुलिस व नक्सली के बीच हुए मुठभेड के दौरान पुलिस ने दो राज्‍यों में वांछित कुख्‍यात नक्‍सली एरिया कमांडर मतलू तुरी को  मार गिराया है. मारा गया नक्सली मतलु तुरी पिंटू राणा दस्ते का सदस्य बताया जा रहा है.

मारे गए एरिया कमांडर के ऊपर बिहार और झारखंड में 50 से भी अधिक मामले दर्ज हैं और उसकी पिछले 12 साल से तलाश थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को नक्सली एरिया कमांडर पिंटू राणा के दस्ता की सूचना मिली. जिसके बाद गिद्धेश्वर के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

इसी दौरान बुधवार की देर रात हरनी पंचायत के सगदरी जंगली इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच अचानक मुठभेड शुरू हो गई. वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से कई राउंड गोलियां चलाई गई, जिसमें कुख्यात नक्सली कमांडर ढेर हो गया. हालांकि मुठभेड़ के बाद बाकी नक्सली मौके से भाग गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

मारे गए नक्सली एरिया कमांडर के पास से सुरक्षा बलों ने इंसास राइफल और गोली के साथ अन्य सामानों को बरामद किया है. उल्लेखनीय है कि गिद्धेश्वर जंगली क्षेत्र के सबसे हार्डकोर नक्सली सिद्धू कोडा के मारे जाने के बाद पिंटू राणा का दस्ता इस इलाके में लंबे समय से सक्रिय है. पुलिस लगातार पिंटू राणा के दस्ते की खोज में छापेमारी अभियान चलाती रही है. इसी दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनक्सलबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली