लाइव न्यूज़ :

जमुईः कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, खोजबीन की तो झाड़ियों में बेहोश मिली

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2022 17:51 IST

बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गरही में कोचिंग से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ बुधवार को मनचलों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है.

Open in App
ठळक मुद्देपांच युवकों ने छात्रा को बंधक बना लिया.पीड़िता की उम्र लगभग 14 साल बताई जा रही है.लड़के ने कोचिंग में उसके साथ छेड़खानी की थी.

पटनाः बिहार में महिलाओं के खिलाफ होने वाली आपराधिक घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी कड़ी में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गरही में कोचिंग से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ बुधवार को मनचलों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पांच युवकों ने छात्रा को बंधक बना लिया, फिर उसे जंगलों की तरफ ले गए तथा वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. 

 

पीड़िता के अनुसार छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की उम्र लगभग 14 साल बताई जा रही है. पीड़िता ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले एक लड़के ने कोचिंग में उसके साथ छेड़खानी की थी. उसने कोचिंग संचालक से शिकायत की थी और संचालक ने भरोसा दिया था कि आगे इस तरह की कोई घटना नहीं होगी.

लेकिन शिकायत के बाद आरोपी बदला लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को उठाया और सामूहिक दुष्कर्म किया. सभी दुष्कर्मी उसे गरही डैम से सटे जंगली इलाकों में ले गए, जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

काफी देर होने पर जब छात्रा अपने घर नहीं पहुंची, तब परिजनों ने खोजबीन की तो पीड़िता झाड़ियों में बेहोश पड़ी मिली. इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वहां होश आने पर पीडिता ने सारी बात परिजनों को बताई. इसके बाद पीड़िता के परिजन तत्काल थाने पहुंचे. खैरा थाने में पीड़िता की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई.

इसके बाद तीन युवकों को नामजद किया गया और इन सभी की गिरफ्तारी भी कर ली गई है. जमुई के एसडीपीओ राकेश कुमार के मुताबिक पीडिता का मेडिकल कराया गया है. तीन नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो की पहचान पुलिस करने में जुटी हुई है.

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. वहीं, एसपी शौर्य सुमन ने कहा कि जानकारी व आवेदन मिला है. मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है. मामले में जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली