लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः वरिष्ठ भाजपा नेता की भाई समेत हत्या, जिले में लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 10, 2018 10:52 IST

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या के संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. जिले में तनाव कम हो गया है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर रात का कर्फ्यू जारी रखा गया है.

Open in App

जम्मू, 9 नवंबर: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या के संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. जिले में तनाव कम हो गया है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर रात का कर्फ्यू जारी रखा गया है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 1 नवंबर की हत्या के संबंध में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. सरकार ने इस हत्याकांड की जांच के लिए 2 नवंबर को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था और इसकी जांच शीघ्रता से करने के निर्देश दिए थे.

परिहार (52) और उनके भाई अजित परिहार (55) की हत्या के बाद गत गुरुवार से किश्तवाड़ और डोडा जिले में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया था. उत्तरी कमान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह ने गुरुवार को किश्तवाड़ में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और कहा कि आपात सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निबटा जाए.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज