लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सेक्स स्कैंडल में पूर्व डीएसपी और पूर्व डीआईजी समेत पांच दोषी करार, दो बरी

By भाषा | Updated: May 31, 2018 05:40 IST

जांच के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस ने हाईप्रोफाइल व्यक्तियों समेत 56 संदिग्धों की सूची तैयार की थी।

Open in App

चंडीगढ़, 31 मई: एक स्थानीय सीबीआई अदालत ने 2006 के जम्मू कश्मीर सेक्स स्कैंडल के सिलसिले में बुधवार को बीएसएफ के एक पूर्व उपमहानिरीक्षक और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक पूर्व उपाधीक्षक समेत पांच व्यक्तियों को दोषी ठहराया। न्यायाधीश गगन गीत कौर की अदालत ने जम्मू कश्मीर के तत्कालीन अतिरिक्त महाधिवक्ता समेत दो अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। 

इस कुख्यात मामले में अभियुक्तों को चार जून को सजा सुनायी जाएगी। यह स्कैंडल 2006 में तब सुर्खियों में आया था जब जम्मू कश्मीर पुलिस ने नाबालिग कश्मीरी लड़कियों के यौन शोषण को दर्शाने वाली दो सीडियां बरामद की थीं। नाबालिगों को कथित रुप से वेश्यावृति में जबरन धकेला जाता था और उन्हें शीर्ष पुलिस अधिकारियों , नौकरशाहों , नेताओं और आत्मसमर्पण कर चुके आतंकवादियों के पास भेजा जाता था। 

सीबीआई वकील के पी सिंह ने कहा , 'अदालत ने इस स्कैंडल में पांच व्यक्तियों को दोषी पाया। दो लोग बरी कर दिये गये।' रणबीर दंड संहिता की धारा 376 के तहत जो लोग दोषी ठहराये गये हैं वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व उप महानिरीक्षक के सी पाधी , जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व उपाधीक्षक मोहम्मद अशरफ मीर , मकसूद अहमद , शबीर अहमद लांगू और शबीर अहमद लावाय हैं। वकील ने बताया कि अदालत ने पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल सेठी और मेहराजुद्दीन मलिक को बरी कर दिया। मुख्य आरोपी शबीना और उसके पति अब्दुल हादिम बुल्ला , जो वेश्यालय चलाते थे , की सुनवाई के दौरान मौत हो गयी थी। 

जांच के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस ने हाईप्रोफाइल व्यक्तियों समेत 56 संदिग्धों की सूची तैयार की थी।कुछ मंत्रियों के नाम सामने आने के बाद मई , 2006 में यह मामला सीबीआई को सौंपा गया था। उसी साल बाद में उच्चतम न्यायालय ने यह मामला चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास