लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: 15 दिन से लापता व्यक्ति का मिला शव, रिश्तेदार गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 9, 2020 16:47 IST

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान डार ने खांडी की हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया। शव को एक पर्वत के नीचे दफना दिया गया था जिसे बरामद कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान डार ने खांडी की हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया। शव को एक पर्वत के नीचे दफना दिया गया था जिसे बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

जम्मू:  जम्मू कश्मीर में करीब 15 दिन पहले लापता हुए 28 साल के एक शख्स का राजौरी जिले में शव मिला है। पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी ने पीड़ित की एक लड़की से शादी कराने का वादा किया था और उसकी हत्या करने से पहले उससे दो लाख रुपये लिए थे।

उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर में बडगाम जिले के चरार-ए- शरीफ के रहने वाले गुलाम नबी खांडे करीब 15 दिन पहले अपने एक रिश्तेदार से मिलने आए थे और तभी से लापता थे। अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार ने राजौरी थाने में शिकायत दी थी।

पुलिस ने जांच के बाद गब्बार बुढाल गांव के निवासी शब्बीर अहमद डार को हिरासत में लिया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान डार ने खांडी की हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया। शव को एक पर्वत के नीचे दफना दिया गया था जिसे बरामद कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, शव को परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास