लाइव न्यूज़ :

Jalna Shocker: अंतरधार्मिक विवाह पर ऐसी सजा?, नाराज माता-पिता ने विवाहिता बेटी को 60 दिन तक जंजीरों से बांधकर रखा?, पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2025 13:47 IST

Jalna Shocker:पुलिस के अनुसार, महिला ने अंतरधार्मिक विवाह किया था और उसका तीन वर्ष का एक बेटा भी है।

Open in App
ठळक मुद्देदो महीने तक कथित तौर पर जंजीरों से बांधकर रखा था। कई बार प्रयास करने के बावजूद महिला का पति उसे वापस नहीं ला सका।प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

Jalna Shocker: जालना जिले के एक सुदूर गांव में अंतरधार्मिक विवाह करने पर माता-पिता द्वारा दो महीने तक कथित रूप से जंजीरों से बांधकर रखी गई महिला को पुलिस ने मुक्त करा लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महिला के पति द्वारा की गई शिकायत पर बंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने पुलिस को निर्देश दिए जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि महिला शहनाज उर्फ ​​सोनल को भोकरदन तहसील के अलापुर गांव में उसके मायके से मुक्त कराया गया, जहां उसके माता-पिता ने उसे दो महीने तक कथित तौर पर जंजीरों से बांधकर रखा था। पुलिस के अनुसार, महिला ने अंतरधार्मिक विवाह किया था और उसका तीन वर्ष का एक बेटा भी है।

 

पुलिस ने बताया कि वह दो महीने पहले अपने बच्चे को साथ लेकर अपने माता-पिता से मिलने गई थी। महिला के अंतरधार्मिक विवाह से नाराज माता-पिता ने उसे उसके पति के पास जाने नहीं दिया और उसे घर में जंजीरों से बांधकर रखा। अधिकारी ने बताया कि कई बार प्रयास करने के बावजूद महिला का पति उसे वापस नहीं ला सका।

 उसे युवती के घर में भी प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने घर पर छापा मारकर शहनाज और उसके बेटे को मुक्त कराया। अधिकारी ने बताया कि माता-पिता के खिलाफ फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है और अगर महिला शिकायत दर्ज कराती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट