लाइव न्यूज़ :

Road Accident: जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा, हिरण को बचाने के चक्कर में 4 की मौत; जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 10:55 IST

Road Accident: रात करीब 10 बजे राधेश्याम विश्नोई, श्याम प्रसाद, कवराज सिंह भदौरिया और वन कर्मचारी सुरेन्द्र चौधरी को ले जा रही कैंपर गाड़ी लाठी में गैस एजेंसी के पास एक ट्रक से टकरा गई।

Open in App

Road Accident:  राजस्थान के जैसलमेर जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में वन विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि लाठी थाना इलाके में एक ट्रक और एक कैंपर गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत में कैंपर सवार राधेश्याम बिश्नोई, श्याम प्रसाद, कंवराज सिंह भादरिया और सुरेंद्र की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले राधेश्याम वन्यजीव प्रेमी थे और सुरेंद्र वन विभाग में कर्मचारी थे। ये लोग हिरण के शिकार की सूचना मिलने पर निरीक्षण के लिए जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंपर वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री उसमें फंस गए। लाठी थाना प्रभारी राजेंद्र खदाव के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंपर से शवों को बाहर निकाला।

सभी मृतकों को एंबुलेंस से पोकरण अस्पताल ले जाया गया। मृतकों में राधेश्याम बिश्नोई के अलावा उनके साथी बगदूराम विश्नोई, कवराज सिंह भदरिया और वन विभाग का एक कर्मचारी सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं।

वे हिरण शिकार की सूचना मिलने पर जंगल जा रहे थे। जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी और पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी ने दुर्घटना पर दुख जताया। प्रसिद्ध वन्यजीव संरक्षणकर्ता राधेश्याम बिश्नोई को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जिला प्रशासन और वन्यजीव संगठनों से कई सम्मान मिल चुके हैं। उनके निधन पर उनके साथियों और पर्यावरण प्रेमियों में शोक की लहर है।

 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाजैसलमेरराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी