लाइव न्यूज़ :

ISIS का इंडिया हेड अपने साथी के साथ पकड़ा गया, असम एसटीएफ ने धुबरी में गिरफ्तार किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 20, 2024 21:05 IST

पुलिस के बयान में कहा गया है कि ये दोनों भारत में आईएसआईएस के बेहद प्रशिक्षित और प्रेरित नेता/सदस्य हैं। बयान में कहा गया है कि इन दोनों ने भर्ती, आतंकी फंडिंग और आतंकी कृत्यों को अंजाम देने की साजिशों के जरिए भारत में आईएसआईएस के मकसद को आगे बढ़ाया था।

Open in App
ठळक मुद्देISIS का इंडिया हेड अपने साथी के साथ पकड़ा गयाअसम एसटीएफ ने धुबरी में गिरफ्तार कियागिरफ्तारी असम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने की

ISIS India Head Haris Farooqi, Aide Arrested: असम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। असम पुलिस ने पुष्टि की कि आईएसआईएस इंडिया के प्रमुख हारिस फारूकी और उसके सहयोगी अनुराग सिंह को बांग्लादेश से भारत में घुसते समय असम के धुबरी में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी असम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने की।

असम पुलिस ने एक बयान में कहा कि दोनों को एक गुप्त सूचना के बाद धुबरी के धर्मशाला इलाके से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। फिर उन्हें एसटीएफ के गुवाहाटी कार्यालय लाया गया। 

पुलिस के बयान में कहा गया, "दोनों की पहचान सुनिश्चित की गई और पता चला कि चकराता, देहरादून का आरोपी हारिस फारूकी उर्फ ​​हरीश अजमल फारुखी भारत में आईएसआईएस का प्रमुख है।" पुलिस ने कहा कि पानीपत के अनुराग सिंह उर्फ ​​रेहान ने इस्लाम धर्म अपना लिया था, जबकि उसकी पत्नी बांग्लादेशी नागरिक थी।

पुलिस के बयान में कहा गया है कि ये दोनों भारत में आईएसआईएस के बेहद प्रशिक्षित और प्रेरित नेता/सदस्य हैं। बयान में कहा गया है कि इन दोनों ने भर्ती, आतंकी फंडिंग और आतंकी कृत्यों को अंजाम देने की साजिशों के जरिए भारत में आईएसआईएस के मकसद को आगे बढ़ाया था। दोनों के खिलाफ एनआईए, दिल्ली, एटीएस और लखनऊ में कई मामले लंबित हैं। पुलिस ने पुष्टि की कि असम एसटीएफ आगे की जांच के लिए आरोपियों को एनआईए को सौंप देगी।

टॅग्स :आईएसआईएसAssam Policeआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला