लाइव न्यूज़ :

जयपुर: गिरफ्तार आतंकियों का ISIS कनेक्शन, पुलिस जांच में मिले अहम सुराग, विदेश से आता था फंड

By राजेश मूणत | Updated: April 1, 2022 14:58 IST

जयपुर मे सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाले अल सुफा संगठन के गिरफ्तार आतंकियों के रतलाम स्थित ठिकानों को आज प्रशासन और पुलिस की टीम ने जमींदोज़ कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार आतंकियों का ISIS कनेक्शन आतंकियों के ठिकाने पर पुलिस ने मारी दबिशपुलिस को मिले अहम सुराग, विदेश से होती थी फंडिंग

जयपुर: राजस्थान के निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार अल सुफा संगठन से जुड़े 3 आतंकियों की गिरफ़्तारी के बाद इनके आईएसआईएस से कनेक्शन की चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है की वर्ष 2015 की 17 अप्रेल को रतलाम पुलिस ने आईबी से मिले इनपुट के आधार पर रतलाम के 6 युवकों इमरान निवासी मोहननगर रिजवान आनद कॉलोनी हयात टावर, असजद निवासी शेरानीपूरा, मजहर निवासी आनंद कालोनी एवं वसीम निवासी रहमतनगर और अनवर निवासी हाटरोड़ को गिरफ्तार किया था। यह मामला अभी न्यायालय मे विचाराधीन है। इनमे से एक आरोपी वसीम की मृत्यु हो चुकी है। 

गिरफ्तार आतंकियों का ISIS कनेक्शन 

बताया जाता है की इनमे से एक आरोपी इमरान के बैंक खाते मे बड़ी रकम हवाला के जरिए आई थी। इस पर इमरान खुफिया एजेंसियों के रडार पर आ गया था। पुख्ता जानकारी एवं सबूतों के आधार पर  इमरान को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ मे उसकी निशानदेही पर उसके 5 अन्य सहयोगी भी गिरफ्तार हुए थे। तब यह तथ्य सामने आया था की इमरान को आतंकी वारदात के लिए आईएसआईएस ने लखनऊ से आग्नेय शस्त्र दिलाया था। उनको यह निर्देश थे की किसी प्रमुख व्यक्ति को शूट करने पर उन्हें आईएसआईएस मे महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा। लेकिन वारदात के पहले ही सभी की गिरफ्तारी हो गई थी।

आतंकियों के ठिकाने पर पुलिस ने मारी दबिश

जयपुर मे सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाले अल सुफा संगठन के गिरफ्तार आतंकियों के रतलाम स्थित ठिकानों को आज प्रशासन और पुलिस की टीम ने जमींदोज़ कर दिया। भारी संख्या मे पुलिस बल की मौजूदगी मे सवेरे से चल रही कार्रवाई अभी भी जारी है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार 12 किलो विस्फोटक एवं बम बनाने की अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार 3 आतंकियों अल्तमस, सेफुल्ला एवं जुबेर के बाद मध्यप्रदेश एसटीएफ ने 2 और युवकों को हिरासत मे लिया था। 

पूछताछ में पुलिस को लगे अहम सुराग, विदेश से होती थी फंडिंग

प्रारंभिक पूछताछ मे यह बात सामने आई है की विस्फोटक एवं अन्य सामग्री रतलाम से ही ले जाई जा रही थी। पूछताछ मे सामने आ रही जानकारी के बाद पुलिस लगभग 50 अन्य युवकों से भी पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार आतंकियों का एक फरार साथी जिसका नाम असजद बताया जाता है उसके घर से एक कंप्यूटर मिला है। इस कंप्यूटर मे देश के कई महत्वपूर्ण ठिकानों की तस्वीरें और विडियो मिले है। यह बात भी सामने आई है की आतंकी वारदात के लिए विदेशी फंडिंग हवाला से आती रही है। खुफ़िया एजेंसियों के रडार पर रहे रतलाम के एक अन्य आतंकी इमरान निवासी मोहननगर फरार हो गया है।

टॅग्स :जयपुरराजस्थानआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई