लाइव न्यूज़ :

इंदौर में मासूम की खुदकुशी: बारिश में खेलते वक्त मामूली विवाद के बाद टूटी मासूमियत, टूटा परिवार 

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 15, 2025 17:35 IST

Innocent child commits suicide in Indore: सोमवार दोपहर भी आम थी, लेकिन आतिफ और उसके छोटे भाई के बीच बारिश के पानी को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। घर की छत पर बच्चों का झगड़ना कोई नई बात नहीं, लेकिन इस बार गुस्से और नाराजगी में आतिफ छत से उतर आया।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी ने सोचा भी नहीं था कि उसके मन में हल्की तकरार इतनी भारी साबित होगी।कुछ देर तक जब आतिफ नजर नहीं आया, तो परिजनों को चिंता हुई। कमरे का दरवाजा जैसे ही खोला, पूरा परिवार सन्न रह गया।

इंदौर: बारिश की बूंदें इंदौर के रावजी बाजार की गलियों में हमेशा की तरह बच्चों की खिलखिलाहट लेकर आई थीं। हर घर की छत पर बच्चों की किलकारियां गूंज रही थीं। इन्हीं मासूम आवाज़ों के बीच, एक मकान की छत पर दो सगे भाई भी बारिश के पानी में खेल रहे थे। 12 वर्षीय आतिफ और उसका छोटा भाई। लेकिन किसे पता था कि कुछ ही पलों में यह खुशियां मातम की चादर ओढ़ लेंगी।

मामूली सी तकरार बनी दर्द की वजह

सोमवार दोपहर भी आम थी, लेकिन आतिफ और उसके छोटे भाई के बीच बारिश के पानी को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। घर की छत पर बच्चों का झगड़ना कोई नई बात नहीं, लेकिन इस बार गुस्से और नाराजगी में आतिफ छत से उतर आया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि उसके मन में हल्की तकरार इतनी भारी साबित होगी।

अचानक टूटा सन्नाटा

कुछ देर तक जब आतिफ नजर नहीं आया, तो परिजनों को चिंता हुई। उसके कमरे का दरवाजा जैसे ही खोला, पूरा परिवार सन्न रह गया। आतिफ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मां की चीखें पूरे मोहल्ले में गूंज उठीं, पिता के आंसू रुक नहीं रहे थे। घर की दीवारों के बीच गूंजती मासूमियत, एकाएक मौत की निस्तब्धता में बदल गई।

अस्पताल में टूटी उम्मीद

परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर दौड़े, रास्ते भर किसी चमत्कार की आस थी। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिर्फ 12 साल की उम्र में स्कूल की किताबें, खेलने के खिलौने और भविष्य के सपनों को आतिफ दफन कर चुका था।

पुलिस जांच और परिवार की हालत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम भाई भी अब तक अपने बड़े भाई के जाने की वजह समझ नहीं पा रहा। समाज और मोहल्ले में शोक की लहर है। पड़ोसियों का कहना है कि आतिफ बेहद शांत और समझदार बच्चा था। किसी को विश्वास नहीं हो पा रहा कि एक छोटी-सी नाराजगी जीवन की अंतहीन वेदना में बदल जाएगी।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के गांव हटवा में सोमवार शाम को हुई।

उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नवीन दुबे ने बताया कि सगे-भाई बहन लक्ष्मी (10), तनु (आठ) और लोकेंद्र (चार) खेलते-खेलते पानी से भरे एक गड्ढे में चले गए और डूब गए। दुबे ने बताया कि शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए