लाइव न्यूज़ :

इंदौर: मॉडल से छेड़छाड़ मामले में दो युवक गिरफ्तार, मामले पर उठ रहें हैं सवाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 24, 2018 23:02 IST

डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 354 और धारा 509के तहत लकी और बंटी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।

Open in App

इंदौर, 24 अप्रैल: मॉडल से सरेआम छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात दो युवकों को गिरफ्तार किया। लेकिन इनकी गिरफ्तारी के बाद वारदात की कहानी को लेकर नए सवाल उठ रहे हैं। डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने की नीयत से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 509 (स्त्री की लज्जा के अनादर की नीयत से किया गया कार्य) के तहत लकी और बंटी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। वे परदेसीपुरा क्षेत्र में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में काम करते हैं। उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

मिश्रा ने एक सवाल पर कहा, "आरोपियों की गिरफ्तारी के महत्वपूर्ण आधार के रूप में अभी हमारे पास पीड़ित युवती का बयान ही है। पुलिस को छेड़छाड़ की कथित घटना के संबंध में फिलहाल साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि, हम मामले की तमाम बिंदुओं पर विस्तृत जांच कर रहे हैं।' डीआईजी ने कहा कि पुलिस की शुरुआती पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मॉडल के इस आरोप को खारिज किया है कि उन्होंने विजय नगर क्षेत्र में रविवार को सरेराह उसका स्कर्ट खींचने की कोशिश की थी। आरोपियों ने हालांकि यह जरूर स्वीकारा कि मॉडल के स्कूटर से उनकी मोटसाइकिल की टक्कर हुई थी। डीआईजी ने जब पीडिता से पूछा कि उसने इस बात की जानकारी डायल 100 पर क्यों नहीं दी। तो ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल करने वाली पीडिता कहा कि उसे डॉयल 100 के बारें में जानकारी नहीं थी। 

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के वीडियो फुटेज के आधार पर मॉडल ने दोनों आरोपियों की पहचान की है। लेकिन इस फुटेज में अब तक इस आशय के दृश्य नहीं मिले हैं कि दोनों आरोपियों ने उसका स्कर्ट खींचने की कोशिश की थी। डीआईजी ने कहा कि युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी कथित घटना के करीब 24 घंटे बाद दी। पुलिस का दरवाजा खटखटाने से पहले मॉडल ने ट्वीट करके कहा था कि दो लड़कों ने उसकी स्कर्ट खींचने की कोशिश की थी ।

युवती ने अपने ट्वीट में कहा कि उसने दोनों लड़कों को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह अपने स्कूटर से संतुलन खो बैठी और नीचे ​गिरकर दुर्घटना की शिकार हो गयी। उसने ट्विटर पर अपने छिले हुए घुटने की फोटो भी पोस्ट की थी।

इस बीच, युवती के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर म​हिला सुरक्षा के विषय में बहस जारी है। इस ट्वीट को हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया है और म​हिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता जतायी है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल युवती के ट्वीट का संज्ञान लिया और उसके साथ हुई घटना को "शर्मनाक" बताया था। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पुलिस और प्रशासन को मामले की जांच के निर्देश दिये थे। युवती ने मीडिया से अनुरोध किया है कि उसका नाम गुप्त रखा जाए।

(भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशमॉडल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट