लाइव न्यूज़ :

इंदौरः रामनवमी पर बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत और 19 घायल, पीएम मोदी ने सीएम शिवराज से की बात, मृतकों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 30, 2023 18:22 IST

जिलाधिकारी डॉ. टी इलैयाराजा ने बताया कि हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल की मदद से बचाव अभियान जारी है और अब तक करीब 20 लोगों को बचाया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देमरने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं। प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।बावड़ी का पानी मोटर से खींचकर बाहर निकाला गया।

इंदौरः इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बावड़ी की छत ढहने से 12 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं। घायलों में दो छोटी बच्चियां शामिल है। प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सभी घायलों को एप्पल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी डॉ. टी इलैयाराजा ने बताया कि हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल की मदद से बचाव अभियान जारी है और अब तक करीब 20 लोगों को बचाया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन ऐसे सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित करेगा, जहां इस तरह के हादसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के संकरी जगह में बने होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आई और इस दौरान मंदिर की एक दीवार तोड़ कर पाइप इसके भीतर डाला गया और बावड़ी का पानी मोटर से खींचकर बाहर निकाला गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी। रहवासियों ने बताया कि मंदिर पुरातन बावड़ी पर छत डालकर बनाया गया था।

हादसे के बाद मंदिर के आस-पास उन चिंतित लोगों की भीड़ जुट गई जिनके परिजन हादसे के वक्त मंदिर में मौजूद थे। पटेल नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष कांतिभाई पटेल ने इस बात पर नाराजगी जताई कि हादसे की सूचना दिए जाने के बाद भी एक घंटे तक मौके पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची थी। हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दी गए है।

राज्य शासन ने मृतकों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुःख जताया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान से बात की। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर से लगा पटेल नगर में यह मंदिर है, जो करीब 55-60 वर्ष पुराना बताया जाता है।

मृतकों की लिस्टः

1 लक्ष्मी पति रतीलाल पटेल (70) 56 पटेल नगर

2. इंद्रकुमार पिता थामावदास हरवानी (53)  345 साधु वासवानी नगर

3. भारती कुकरेजा पति परमानंद कुकरेजा (58) सी 2 साधु वासवानी नगर

4. जयवंती परमानंद खूबचंदानी (84)  13 ए स्नेह नगर

5. दक्षा लक्ष्मीकांत पटेल (60) पटेल नगर

6. मधु राजेश भम्मानी (48)    41 सर्वोदय नगर

7.  मनीषा अकाश मोटवानी  359 c साधु वासवानी नगर सिंधी कॉलोनी

8. गंगा  पति गगन दास 58 पटेल नगर

9. कनक पटेल (32) पटेल नगर

10. पुष्पा पटेल (49) पटेल नगर

11 भूमिका ख़ानचन्दानी (31) पटेल नगर।

मिसिंग लोगों की  लिस्ट

 करिश्मा वाधवानी (26) घनश्याम पुरसवानी (कीको) (40)  हितांश खानचंदानी डेढ़ वर्ष सोमेश खत्री (11)  नंदकिशोर मंगवानी (57)  शारदा लाड़ (75) राजेंद्र अग्रवाल ( 40) सुनील सोलंकी (53) तांसिक पाल (8) वर्षा पाल (35) पुष्पा पाल (60) पिंटू चौहान (35) उषा गुप्ता (75) जितेंद्र सोलंकी (28) सुभाष यावर (60) इंदर चंडिकी (47) जन बन पटेल (70) प्रियंका पटेल (35) शारदा बन पटेल (62)  विनोद पटेल (58) रतन बेन पटेल (82) कस्तूर बन पटेल (65) सुरेश गुलानी लोकेश गुलानी (25) महक बंबानी (13)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौरशिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट