लाइव न्यूज़ :

Indore police: भाजयुमो पदाधिकारी की हत्या, 3 माह के बाद पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2024 14:09 IST

Indore police: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दीपिका की कथित आत्महत्या से पहले उनके द्वारा छोड़ा गया कोई पत्र नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।मौत की तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है।22 और 23 जून की दरमियानी रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की इंदौर इकाई के एक पदाधिकारी की हत्या के तीन महीने बाद उसकी पत्नी ने बुधवार को कथित तौर पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एमजी रोड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दीपिका कल्याणे (28) ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर कथित तौर पर फांसी लगा ली। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दीपिका की कथित आत्महत्या से पहले उनके द्वारा छोड़ा गया कोई पत्र नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और उसकी मौत की तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दीपिका के पति और भाजयुमो की शहर इकाई के उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे (35) की एमजी रोड थाना क्षेत्र में 22 और 23 जून की दरमियानी रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश में कल्याणे की हत्या के आरोप में उनके दो पड़ोसियों - अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ को भोपाल के अंतरप्रांतीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के बाहर से 24 जून को गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceइंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने