लाइव न्यूज़ :

Indore Crime: 10 वर्षीय लड़के से कुकर्म, 20 वर्षीय कर्मचारी अरेस्ट, पीड़ित बाहर निकला और राहगीर का मोबाइल लेकर मां को आपबीती सुनाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2024 18:50 IST

Indore Crime: आरोपी ने कुकर्म के दौरान लड़के के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को आपबीती सुनाई, तो वह उसे जान से मार डालेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित बालक का मदरसे के दूसरे लड़कों से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था।शिक्षक ने बालक से कहा था कि विवाद शांत होने तक वह आरोपी कर्मचारी के कमरे में सो जाया करे।पीड़ित लड़का मदरसे से बाहर निकला और एक राहगीर का मोबाइल फोन लेकर अपनी मां को आपबीती सुनाई।

Indore Crime: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एक मदरसे में 10 वर्षीय लड़के से कुकर्म के आरोप में इस संस्थान के एक कर्मचारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बड़गोंदा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में रहकर पढ़ने वाले 10 वर्षीय लड़के से इस संस्थान के 20 वर्षीय पुरुष कर्मचारी ने दो अगस्त को दोपहर में कथित तौर पर कुकर्म किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कुकर्म के दौरान लड़के के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को आपबीती सुनाई, तो वह उसे जान से मार डालेगा।

अधिकारी ने कहा,‘‘पीड़ित बालक का मदरसे के दूसरे लड़कों से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस पर मदरसे के एक शिक्षक ने बालक से कहा था कि विवाद शांत होने तक वह आरोपी कर्मचारी के कमरे में सो जाया करे।’’ उन्होंने बताया कि कुकर्म का शिकार होने के बाद पीड़ित लड़का मदरसे से बाहर निकला और एक राहगीर का मोबाइल फोन लेकर अपनी मां को आपबीती सुनाई।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़के की मां ने अपने रिश्तेदारों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि मदरसा के आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार करके एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मदरसे में नाबालिग लड़के से कुकर्म के मामले की विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshइंदौरIndore
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?