लाइव न्यूज़ :

डेढ़ माह पहले चार वर्षीय बालक की हत्या, 80 साल के परनाना शोभाराम चौधरी ने चादर की तह बनाई और बच्चे के मुंह पर रखकर दम घोंटा, वही चादर थी, जिसे ओढ़कर सोता था, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2023 15:09 IST

पुलिस अधीक्षक (देहात) हितिका वासल ने बताया कि क्षिप्रा थाना क्षेत्र में सात अप्रैल की रात श्रेयांश चौधरी (चार वर्ष) की हत्या करने के आरोप में उसके परनाना शोभाराम चौधरी (80) को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दो साल से मायके में चार साल के बेटे के साथ रह रही थी और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी।मायके वाले नीतू और उसके बेटे को बोझ समझ रहे थे। ताना मारते थे कि उसका बेटा बड़ा होने पर मायके की संपत्ति में हिस्सेदार हो जाएगा।

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने चार वर्षीय बालक की हत्या के डेढ़ महीने पुराने मामले के खुलासे का दावा करते हुए उसके 80 साल के परनाना को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस की एक अधिकारी के मुताबिक, बुजुर्ग ने ननिहाल में रह रहे बालक के कारण उसके परिवार को आ रहीं कथित समस्याओं के कारण हत्याकांड को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) हितिका वासल ने संवाददाताओं को बताया कि क्षिप्रा थाना क्षेत्र में सात अप्रैल की रात श्रेयांश चौधरी (चार वर्ष) की हत्या करने के आरोप में उसके परनाना शोभाराम चौधरी (80) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रेयांश की मां नीतू अपने पति से विवाद के चलते पिछले दो साल से मायके में चार साल के बेटे के साथ रह रही थी और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, "मायके वाले नीतू और उसके बेटे को बोझ समझ रहे थे। वे नीतू को मानसिक रूप से परेशान करते थे और ताना भी मारते थे कि उसका बेटा बड़ा होने पर मायके की संपत्ति में हिस्सेदार हो जाएगा।" उन्होंने कहा, "नीतू के परदादा शोभाराम ने देखा कि उसके परनाती श्रेयांश के कारण उसके परिवार में बहुत दिक्कत हो रही है और घर में आए दिन झगड़े का माहौल बना रहता है।

शोभाराम को लगा कि अगर बच्चा मर जाएगा, तो ये दिक्कतें जड़ से खत्म हो जाएंगी।" पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रेयांश रोज रात को अपने परनाना शोभाराम के साथ ही सोता था। उन्होंने कहा, "शोभाराम ने सात अप्रैल की रात चादर की तह बनाई और इसे बच्चे के मुंह पर रखकर उसका दम घोंट दिया।

यह वही चादर थी जिसे ओढ़कर शोभाराम सोता था।" वासल के मुताबिक, पुलिस ने मृत बालक के ननिहाल पक्ष के लोगों से विस्तृत पूछताछ के आधार पर शोभाराम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया और मामले में विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला