लाइव न्यूज़ :

इंदौरः डेढ़ साल पहले लव मैरिज, 18 माह में ही झगड़ा, ड्यूटी पर 28 वर्षीय सिपाही अनुराग ने खुद को उड़ाया

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 4, 2025 12:26 IST

Indore: शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अनुराग और उसकी पत्नी रानू के बीच विवाद चल रहा था। अनुराग की डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो अनुराग मृत पाया गया। द्वारकापुरी थाने से पहले वह सराफा थाने में तैनात था।

Indore: शुक्रवार अलसुबह इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में ड्यूटी पर तैनात 28 वर्षीय सिपाही अनुराग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सुबह करीब 5 बजे दिग्विजय मल्टी में हुई। अनुराग, अलीराजपुर के भागोर का निवासी था और कुछ समय पहले तक सराफा थाने में तैनात था। घटना के समय अनुराग के साथ सिपाही मोहित भी मौजूद था। ड्यूटी के दौरान अनुराग को कॉल किया गया था, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो अनुराग मृत पाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अनुराग और उसकी पत्नी रानू के बीच विवाद चल रहा था। अनुराग की डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी। उसकी पत्नी रानू धार के माड़व की रहने वाली है और पिछले सात दिन से मायके में ही है। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, अनुराग के पिता वेटरिनरी डिपार्टमेंट से रिटायर्ड हैं। अनुराग का बड़ा भाई अविनाश और छोटा भाई देवेंद्र है। वह मंझला था। उसकी बुआ के बेटे राजेंद्र ने बताया कि अनुराग को पुलिस विभाग में 10 साल का अनुभव था। द्वारकापुरी थाने से पहले वह सराफा थाने में तैनात था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने कहा, “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिवार और ड्यूटी पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट होगी।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshइंदौरIndore
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड