लाइव न्यूज़ :

24 साल के पोते ने 75 वर्षीय दादी का मार डाला, कुल्हाड़ी से दोनों पैर काटकर 500 ग्राम वजनी चांदी के कड़े निकाले

By भाषा | Updated: February 17, 2022 22:06 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने बताया कि इंदौर से करीब 35 किलोमीटर दूर छोटी खुड़ैल गांव में राजेश बागरी (24) ने एक रिश्तेदार के बेटे की शादी में आर्थिक मदद के लिए अपनी दादी जमुना (75) से चांदी के कड़े मांगे।

Open in App
ठळक मुद्देकड़े वृद्धा ने अपने दोनों पैरों में पहन रखे थे।वृद्धा के खाने में 11 फरवरी को जहरीला पदार्थ मिलाया गया।भोजन के बाद जमुना के बेसुध होते ही आरोपियों ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

इंदौरःमध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने 75 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके पोते समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने चांदी के 500 ग्राम वजनी कड़ों के लिए वृद्धा को जान से मार डाला और उसके दोनों पैर काट कर ये आभूषण निकाल लिए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने बृहस्पतिवार को बताया कि इंदौर से करीब 35 किलोमीटर दूर छोटी खुड़ैल गांव में राजेश बागरी (24) ने एक रिश्तेदार के बेटे की शादी में आर्थिक मदद के लिए अपनी दादी जमुना (75) से चांदी के कड़े मांगे।

उन्होंने बताया कि ये कड़े वृद्धा ने अपने दोनों पैरों में पहन रखे थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया, "जब जमुना ने ये कड़े देने से साफ इनकार कर दिया, तो उनके पोते ने अपने दोस्त विजय ढोली (19) के साथ उनकी हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत वृद्धा के खाने में 11 फरवरी को जहरीला पदार्थ मिलाया गया।"

विरदे ने बताया कि भोजन के बाद जमुना के बेसुध होते ही आरोपियों ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और कुल्हाड़ी से उनके दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वृद्धा के पैर कटे शव को उसके घर के पास एक गोबर गैस संयंत्र में छिपा दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वृद्धा के पोते बागरी ने उसके चांदी के दोनों कड़े एक परिचित ड्राइवर के पास गिरवी रखकर बदले में उससे 6,000 रुपये ले लिए थे। उन्होंने बताया कि बागरी तथा उसके दोस्त ढोली को गिरफ्तार किया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए