लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में चलती ट्रेन में बड़ा हादसा, नई दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे की खिड़की को तोड़कर लोहे की छड़ यात्री की गर्दन में घुसी और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2022 14:35 IST

ट्रेन के स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना करीब 35 किलोमीटर दूर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को दी। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेल कर्मचारी दुबे को उतारकर तुरंत अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच जीआरपी और सीआरपीएफ को सौंपी गयी है। सुल्तानपुर का रहने वाला था और घटना की बाबत उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से करीब 35 किलोमीटर पहले दनवर सोमना इलाके में नई दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे की खिड़की को तोड़कर एक लोहे की छड़ एक यात्री की गर्दन में घुस गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

 

उनके अनुसार, यह पता नहीं चल पाया है कि चलती ट्रेन में लोहे की छड़ खिड़की तोड़कर कैसे डिब्बे के अंदर घुस गयी। बताया जाता है कि घटना के समय पटरियों पर कुछ काम चल रहा था। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, ‘‘दिल्ली से चली नीलांचल एक्सप्रेस (12876) ट्रेन शुक्रवार की सुबह करीब पौने नौ बजे दनवर सोमना इलाके से गुजर रही थी, तभी एक लोहे की छड़ खिड़की का शीशा तोड़कर सामान्य डिब्बे में खिड़की के पास बैठे हरिकेश कुमार दुबे (34) की गर्दन में जा घुसी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गये।’’

उन्होंने बताया कि ट्रेन के स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना करीब 35 किलोमीटर दूर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेल कर्मचारी दुबे को उतारकर तुरंत अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना पर रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच जीआरपी और सीआरपीएफ को सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि दुबे सुल्तानपुर का रहने वाला था और घटना की बाबत उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही हैं कि चलती ट्रेन में लोहे की छड़ खिड़की तोड़कर कैसे डिब्बे के अंदर घुस गयी।

नयी दिल्ली में रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। सूत्रों ने बताया कि घटना के समय पटरियों पर कुछ काम चल रहा था। इस घटना के बाद सुल्तानपुर जिले में हरिकेश दुबे के पैतृक घर में मातम छाया हुआ है। दुबे सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव के रहने वाला था।

उसके चचेरे भाई राजीव दुबे ने  बताया, '' हरिकेश दिल्ली में एक निजी फर्म में कार्यरत था और वह लखनऊ में अपनी बहन की ननद की शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था।" राजीव ने कहा, " परिवार में हरिकेश के माता-पिता, उनकी पत्नी शालिनी और दो बच्चे बेटी आर्या (सात) और बेटा अयांश (चार) हैं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारअलीगढ़भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?