लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की डेंटिस्ट की चाकू घोंपकर हत्या, सूटकेस में मिला शव

By नियति शर्मा | Updated: March 6, 2019 13:50 IST

ऑस्ट्रेलिया के सिडना में भारतीय मूल की महिला की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद उसके शव को सूटकेस में भर कर कार में रख दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के बाद प्रीति रेड्डी की लाश को सूटकेस में भर दिया गया था प्रीति सेंट लियोनार्ड में एक डेंटल कान्फ्रेंस में भाग लेने गई थीप्रीती ने रविवार सुबह 11 बजे अपने परिवार से आखिरी बार बात की थी और नाश्ते के बाद घर आने की बात कही थी

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के एक व्यस्त इलाके से कुछ दिन पहले लापता हुईं भारतीय मूल की 32 वर्षीया एक महिला डेंटिस्ट का शव मिला है। शव की पहचान प्रीति रेड्डी के तौर पर हुई है। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। शव पर चोट के कई निशान हैं। 

न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस विभाग के अनुसार प्रीति को रविवार को सिडनी के व्यस्ततम रोड जॉर्ज स्ट्रीट पर मौजूद मैकडॉनल्डस रेस्तरां में देखा गया था। जांच में पता चला है कि उनकी मौत शरीर पर कई बार चाकू घोंपने से हुई हैं। सिडनी पुलिस ने बताया कि इस्टर्न सिडनी की कार पार्किंग में उनको प्रीति रेड्डी की कार मिली जिसमें सूटकेस में रेड्डी की लाश रखी हुई थी।

प्रीति सेंट लियोनार्ड में एक डेंटल कान्फ्रेंस में भाग लेने गई थीं। मिली जानकारी के अनुसार प्रीति रविवार को सिडनी के एक होटल में एक व्यक्ति के साथ रुकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह व्यक्ति संभवत: प्रीति का एक्स-ब्वॉयफ्रेंड था। प्रीती ने रविवार सुबह 11 बजे अपने परिवार से भी बात की थी और नाश्ते के बाद घर आने की बात कही थी। 

ऐसा जब नहीं हुआ तो परिवार ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ वह होटल में रुकी थी उसकी भी मौत सोमवार रात को एक कार दुर्घटना में हो गई है। प्रीति को आखिरी बार रेस्टोरेंट में अकेले जाते और वहां से जल्दी बाहर लौटते CCTV फुटेज में देखा गया था।

पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि कोई इस पूरे मामले में गुमराह करने की कोशिश कर रहा। बता दे कि जहां डॉ रेड्डी का शव मिला, उससे लगभग 340 किलोमीटर दूर उसके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड का एक्सीडेंट हुआ।

टॅग्स :क्राइममर्डर मिस्ट्रीइंडियाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा