लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अचानक मारा पकौड़े की शॉप पर छापा, रुपयों का गट्ठर देख उड़े होश

By स्वाति सिंह | Updated: October 7, 2018 09:28 IST

पन्ना सिंह की यह दूकान लुधियाना में ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में फेमस है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि छापेमारी के दौरान कई लोगों ने दुकान पर जाने से परहेज किया।  

Open in App

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: पीएम द्वारा पकौड़ा बेचने को रोजगार बताने पर विपक्ष ने उसका खूब मजाक बनाया था, लेकिन लुधियाना के पकौड़ावाले की कमाई सुनकर आप भी चौक जाएंगे। अभी हाल में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक पकौड़ा शॉप पर छापेमारी कर 60 लाख रुपये की वसूली की है। उस शॉप के मालिक का नाम पन्ना सिंह बताया जा रहा है।  

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपने सूत्रों से जानकरी मिलने के बाद यहां अचानक से छापा मार दिया। जिसके बाद डिपार्टमेंट ने पन्ना सिंह के हिसाब-किताब रखने वाले सभी रजिस्टर को जब्त कर लिए। इसके साथ ही दुकान में बैठकर दिनभर बिक्री का जायजा लिया। 

शॉप पर बिक रहे एक एक पकौड़े की बिक्री का हिसाब लगाने के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पन्ना सिंह की वार्षिक आमदनी का अंदाज लगाया।  जिसके बाद उन्हें पता चला कि उसकी आमदनी को कम दिखाया गया है।डिपार्टमेंट ने कार्रवाई गिल रोड और मॉडल टाउन स्थित पन्ना सिंह कि दोनों दुकानों पर छापेमारी की।  

ख़बरों कि मानें तो पन्ना सिंह की यह दूकान लुधियाना में ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में फेमस है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि छापेमारी के दौरान कई लोगों ने दुकान पर जाने से परहेज किया।  ऐसे में माना जा रहा है कि दुकान की आमदनी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुमान से भी अधिक भी हो सकती है। 

टॅग्स :पंजाबआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत