लाइव न्यूज़ :

आयकर विभागः राडार पर बिहार के कई करोड़पति अधिकारी, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रीति सुमन पर कार्रवाई, दो करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति जब्त

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2021 20:08 IST

बिहार में इस तरह के करीब 55 मामले ऐसे हैं, जिनकी जांच आयकर विभाग बेनामी संपत्ति के तहत कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देरेस्टोरेंट, आधा दर्जन के आसपास दुकान और मकान शामिल है.आयकर विभाग ने पटना सिटी के तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार प्रीति सुमन पर कार्रवाई की है.2012 से लेकर 2016 तक प्रीति सुमन ने कई संपत्ति हासिल की थी.

पटनाः बिहार में करोड़पति अधिकारियों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है. वर्तमान में शेखपुरा जिले की उप निबंधक(डिप्टी रजिस्ट्रार) प्रीति सुमन के करोड़ों रुपये की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है. आयकर विभाग ने पटना सिटी के तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार प्रीति सुमन पर कार्रवाई की है.

प्रीति सुमन की दो करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति को विभाग ने जब्त कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीति सुमन द्वारा खरीदी गई सभी बेनामी संपत्ति को जब्त किए जाने के बाद जांच जारी है. विशेष कोर्ट से आदेश पारित होने के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार प्रीति सुमन की सभी बेनामी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा. इस संपत्ति का बाजार मूल्य इससे कहीं ज्यादा है.

आयकर विभाग की जांच में यह बात सामने आई है कि जब प्रीति सुमन पटना सिटी की डिप्टी रजिस्ट्रार थी, तब अपने कार्यकाल में उसने पटना सिटी इलाके में ही कई संपत्ति खरीदी थी. 2012 से लेकर 2016 तक प्रीति सुमन ने कई संपत्ति हासिल की थी. प्रीति सुमन ने अपनी मां, बहन, भाई समेत कुछ अन्य परिजनों के नाम पर संपत्ति रजिस्ट्री करवाई है, जबकि यह सभी परिजन किसी तरह का कोई काम नहीं करते हैं. परिवार के सदस्यों के आय का कोई साधन भी नहीं है. 

बताया जाता है कि प्रीति सुमन ने इन संपत्तियों को अपनी घोषित आय में भी नहीं दिखाया था. इसी को आधार बनाते हुए उनकी संपत्ति को बेनामी मानते हुए जब्त किया गया है. एक रेस्टोरेंट, आधा दर्जन के आसपास दुकान और मकान शामिल है.

बिहार में इस तरह के करीब 55 मामले ऐसे हैं, जिनकी जांच आयकर विभाग बेनामी संपत्ति के तहत कर रहा है. इसमें कुछ सरकारी लोक सेवकों के अलावा व्यवसायी और अन्य निजी लोग शामिल हैं. आयकर के रडार पर यह सभी लोग हैं. आने वाले दिनों में इनमें कई लोग पर कार्रवाई हो सकती है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआयकर विभागआयकरबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए