लाइव न्यूज़ :

बिहार में बढ़ी मॉब लिचिंग की घटनाएं, भीड़ ने ली अब तक 14 लोगों की जान, 45 लोग गंभीर रूप से घायल  

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2019 18:17 IST

उल्लेखनीय है कि इधर हाल के दिनों में बिहार में बच्चा चोरी अथवा अन्य कई तरह का अफवाह उडाकर लोगों की पिटाई करने के कई मामले सामने आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे इधर अब तक हुई तमाम 19 घटनाओं में शामिल लोगों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए इसके लिये संबंधित जिलों की पुलिस इकाई दिन रात काम कर रही है.पुलिस किसी भी हाल में किसी को नहीं बख्शेगी

बिहार में मॉब लिचिंग की घटनाओं में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी ने पुलिस के लिए मुश्किलें खडी कर दी हैं. पिछले कुछ महीनों से बच्चा चोरी के नाम पर बिहार के लगभग सभी जिलों में मॉब लिचिंग की कई घटनाएं हुई है. इन घटनाओं ने पुलिस मुख्यालयय की भी पेशानी बढा दी है. एडीजी, मुख्यालय जितेंद्र कुमार के मुताबिक मॉब लिचिंग के नाम पर भीड़ ने 14 लोगों की जान ले ली जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 

एडीजी ने बताया कि इन घटनाओं में 348 लोगों के विरूद्ध पुलिस ने नामजद और 4 हजार से अधिक अज्ञात लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कारवाई कर रही है. आगे से ऐसी घटनाएं ना हो इस दिशा में पुलिस मुख्यालय ने अपनी कमर कस ली है. ऐसी घटनाओं से लोग गुरेज करे इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने प्रचार प्रसार का निर्णय लिया है.

एडीजी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाओं में शामिल ना हों अगर वह ऐसा करते हैं तो कडी कानूनी सजा पाने के लिये तैयार रहें. पुलिस किसी भी हाल में किसी को नही बख्शेगी. इधर अब तक हुई तमाम 19 घटनाओं में शामिल लोगों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए इसके लिये संबंधित जिलों की पुलिस इकाई दिन रात काम कर रही है.

यहां उल्लेखनीय है कि इधर हाल के दिनों में बिहार में बच्चा चोरी अथवा अन्य कई तरह का अफवाह उडाकर लोगों की पिटाई करने के कई मामले सामने आए हैं. बेकाबू भीड़ के इस हमले में कई की जान चली गई हैं. ऐसे में पुलिस मुख्यालय की नींद हराम हो गई हैं. इसपर नियंत्रण पाना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया है. लेकिन अब पुलिस सख्ती से इसपर कार्रवाइ करने का मन बना रही है.

टॅग्स :बिहारमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह