लाइव न्यूज़ :

यूपी में दलित युवक की गला रेत कर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: May 20, 2020 16:19 IST

चक्की गांव में एक दलित युवक की गर्दन काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, "युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गयी। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगांव के ही रहने वाले रजोल लोधी, विक्रम और संजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव में एक दलित युवक की गर्दन काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, "युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गयी। हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। मलवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शेर सिंह राजपूत ने बताया कि "रविवार दोपहर चक्की गांव में दलित युवक प्रदीप पासवान (22) की गर्दन काटकर हत्या के मामले में गांव के ही रहने वाले रजोल लोधी, विक्रम और संजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि रजोल को अपनी पत्नी और प्रदीप के बीच अवैध संबंध होने का शक था। उसने अपनी पत्नी को तीन माह पूर्व उसके मायके भेज दिया था और प्रदीप की हत्या के फिराक में रहने लगा था। इस बीच, जुआ खेलने को लेकर विक्रम और संजय पासवान का प्रदीप से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए विक्रम और संजय भी उसके सहयोगी बन गए। एसएचओ ने बताया, "रविवार को दोपहर प्रदीप रोज की तरह अकेले अपने खेत पहुंचा था। 

यह मौका देखकर विक्रम ने रजोल को सूचित किया। जिसके बाद रजोल कुल्हाड़ी लेकर अपने साथी संजय के साथ वहां पहुंचा, जहां विक्रम व संजय ने प्रदीप को पकड़ कर जमीन में गिरा दिया और रजोल ने उस पर तीन वार किए, जिससे उसकी गर्दन कट गयी और उसकी मौत हो गयी। प्रदीप की तीन उंगलियां भी काट दी गई।’’ राजपूत ने बताया कि "हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि यहां कुछ युवक जुआ भी खेला रहे हैं और जुए को लेकर प्रदीप से विक्रम व संजय का विवाद भी हुआ था। पुलिस ने विक्रम को पकड़ा और सख्ती से पूछने पर उसने सब कुछ बता दिया।’’ उन्होंने बताया कि "विक्रम की स्वीकारोक्ति के बाद रजोल और संजय की गिरफ्तारी की गई। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला