लाइव न्यूज़ :

Up ki Taja KhabaR: यूपी की मेडिकल छात्रा का शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

By प्रिया कुमारी | Updated: August 20, 2020 12:40 IST

मेडिकल की छात्रा का शव बरामद किया गया, आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतका के भाई का आरोप है कि चिकित्सक अधिकारी उसे परेशान कर रहा था और उसने उसे धमकी भी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा के मेडिकल कॉलेज की छात्रा का हत्या का मामला सामने आया है।पुलिस ने इस हत्या के मामले में डॉ. विवेक तिवारी को हिरासत ले लिया है। 

आगरा के मेडिकल कॉलेज की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा की हत्या कर उसके शव को गांव बमरौली में सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बुधवार को छात्रा का शव बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। मृतका के भाई डॉक्टर मोहिंदर कुमार गौतम ने मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक तिवारी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने  डॉ. विवेक तिवारी को हिरासत ले लिया है। 

मृतका दिल्ली में शिवपुरी की रहने वाली थी, पुलिस ने बताया कि वह मंगलवार शाम से लापता थी। उसके शव मिलने के कुछ घंटे पहले अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। आगरा के एक पुलिस अधिकारी बबलू कुमार ने कहा, "महिला के परिवार ने पुलिस को बताया कि जालौन का एक चिकित्सक अधिकारी उसे परेशान कर रहा था और उसने उसे धमकी भी दी थी।"

उन्होंने कहा बताया कि छात्रा को बुधवार की सुबह मृत पाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसे सिर और गर्दन पर चोटें आई थीं, चोट के निशान संघर्ष का संकेत दे रहे थे। हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि लड़कियों के खिलाफ लगातार हो रहे घटनाओं पर योगी सरकार पर विपक्ष निशाना साध रहा है। सोमवार को, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से विफल रही है। इससे पहले भी यूपी के कई जिलों में लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले सामने आ चुके हैं। 

टॅग्स :आगराक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार