लाइव न्यूज़ :

मेरठ में वकील की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित वकीलों और ग्रामीणों का हंगामा

By भाषा | Updated: October 19, 2019 10:57 IST

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी मुकेश शर्मा मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य और ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी भी थे।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मेडिकल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को मेरठ बार संघ से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। शर्मा को आनंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और वकीलों के साथ ही स्थानीय लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आनंद अस्पताल में पुलिस अधिकारियों का घेराव किया। कई घंटे तक शव का पंचनामा नहीं भरने दिया गया। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी मुकेश शर्मा मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य और ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी भी थे।

शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर से पैदल ही गांव में टहलने निकले थे। घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर प्राथमिक स्कूल के पास हमलावरों ने उन्हें सिर में गोली मार दी। खून से लथपथ मुकेश शर्मा को आनंद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसएसपी से कहा कि जिले में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।

उन्होंने बताया कि शर्मा ने भूमाफियाओं की शिकायत प्रमुख सचिव, डीजीपी, डीएम और एसएसपी से की थी। उसके बाद भी मुकेश शर्मा को सुरक्षा नहीं दी गई। गांव के ही कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। अंतिम समाचार मिलने तक घटना के संबंध में मृतक के परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने घटना के संबंध में इतना ही कहा कि पुलिस जांच में जुटी है।

टॅग्स :मेरठहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना