लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में पत्रकार को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2020 15:45 IST

मध्य प्रदेश में एक पत्रकार को गोली मारी दी गई जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ सेंदरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर एक पत्रकार पर कुछ लोगों ने लाठियों से हमला किया और उसके बाद गोली मार दी।सात लोगों के खिलाफ सेंदरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

निवाड़ी: जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर पुतरीखेरा गांव में बुधवार शाम एक पत्रकार पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर लाठियों से हमला किया और उसके बाद गोली मार दी, गंभीर हालत में अस्पताल में पत्रकार की मौत हो गई। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बलराम सिंह परिहार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पत्रकार सुनील तिवारी (35) हत्या मामले में अवधेश तिवारी, नरेंद्र तिवारी और अनिल तिवारी समेत सात लोगों के खिलाफ सेंदरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की सुनील से पुरानी रंजिश थी। परिहार ने बताया कि बुधवार शाम सुनील निवाड़ी से अपने भाई आशीष के साथ मोटरसायकिल से अपने गांव पुतरीखेरा जा रहे थे। तभी गांव से कुछ पहले आरोपियों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया और बाद में सुनील को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि हमले के बीच आशीष मौके से भागकर गांव आया और अपने परिजन को लेकर वापस घटनास्थल पर पहुंचा जहां सुनील की हालत गंभीर थी। उन्होंने बताया कि सुनील को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिहार ने बताया कि सुनील की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश थी।

उल्लेखनीय है कि सुनील ने करीब दो माह पहले तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव को आवेदन देकर आरोपियों से जान का खतरा होने की बात कही थी। सुनील, ग्वालियर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार के निवाड़ी जिले के प्रतिनिधि थे। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशहत्याकांडपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला