लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में 12 किलोग्राम वजन का हाथी और बाघ के दांत जब्त, कीमत 1.14 करोड़

By भाषा | Updated: July 31, 2019 13:59 IST

एक खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई के जवानों ने रविवार को सियालदह रेलवे स्टेशन पर गिरोह के सरगना के रूप में मुस्लिमा बेगम और उसके पति हबीबुल्ला को गिरफ्तार किया और बेगम के पास से 4.27 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत बरामद किए।

Open in App
ठळक मुद्देडीआरआई ने कहा कि वह असम से माल लेकर आई थी और अपने पति को सौंपने वाली थी।कोलकाता, सिलिगुढ़ी और गुवाहाटी इकाइयों में एजेंसी द्वारा दर्ज कई मामलों में हबीबुल्लाह वांछित था।

कोलकाता में करीब 12 किलोग्राम वजन का हाथी दांत और बाघ के पांच दांत बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत 1.14 करोड़ रुपये आंकी गई है।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया, ‘‘एक खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई के जवानों ने रविवार को सियालदह रेलवे स्टेशन पर गिरोह के सरगना के रूप में मुस्लिमा बेगम और उसके पति हबीबुल्ला को गिरफ्तार किया और बेगम के पास से 4.27 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत बरामद किए।’’

डीआरआई ने कहा कि वह असम से माल लेकर आई थी और अपने पति को सौंपने वाली थी और इससे पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कोलकाता, सिलिगुढ़ी और गुवाहाटी इकाइयों में एजेंसी द्वारा दर्ज कई मामलों में हबीबुल्लाह वांछित था।

उस पर कुल 6.01 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 48.79 किलोग्राम वजन वाले हाथी दांत और हाथीदांत की मूर्तियां तस्करी करने का आरोप है।’’ 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला