लाइव न्यूज़ :

MP: पालतू चूहा मारने के शक में नाबालिग लड़के ने की 10 वर्षीय स्कूली छात्रा की हत्या

By भाषा | Updated: September 7, 2020 20:26 IST

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया कि वारदात की वजह को लेकर नाबालिग लड़के से पूछताछ करने पर पता चला है कि उसे संदेह था कि उसके पालतू चूहे को स्कूली छात्रा ने मार डाला है।

Open in App
ठळक मुद्देचूहे की मौत को लेकर सोमवार दोपहर हुए विवाद में लड़के ने छात्रा के सिर पर बड़ा पत्थर मार दिया।पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़के ने पूछताछ में यह भी बताया कि मोबाइल फोन पर खेले जाने वाले एक खेल में स्कूली छात्रा उसे हरा देती थी।पुलिस की मानें तो तय कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लड़के को बाल सुधार गृह भेजा जायेगा।

इंदौरपुलिस ने सोमवार को यहां 10 वर्षीय स्कूली छात्रा के सनसनीखेज हत्याकांड का चंद घंटों के भीतर ही खुलासा करते हुए एक नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक यह कथित हमलावर इस संदेह के कारण लड़की पर आग-बबूला था कि उसने उसके पालतू चूहे को मार डाला है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि लसूड़िया क्षेत्र में कक्षा पांच की छात्रा की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के आरोप में 11 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है। मिश्रा ने बताया, "वारदात की वजह को लेकर नाबालिग लड़के से पूछताछ करने पर पता चला है कि उसे संदेह था कि उसके पालतू चूहे को स्कूली छात्रा ने मार डाला है।

इस बात को लेकर सोमवार दोपहर हुए विवाद में लड़के ने छात्रा के सिर पर बड़ा पत्थर मार दिया।" उन्होंने बताया कि सिर पर गहरी चोट लगने के बाद ज्यादा खून बह जाने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी और इससे घबराया लड़का भाग निकला।

डीआईजी ने बताया कि नाबालिग लड़के ने पूछताछ में पुलिस को यह भी बताया कि मोबाइल फोन पर खेले जाने वाले एक खेल में स्कूली छात्रा उसे हरा देती थी। उन्होंने बताया कि लड़के ने बताया कि इस बात को लेकर भी वह उससे खुन्नस रखता था।

उन्होंने बताया कि तय कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लड़के को बाल सुधार गृह भेजा जायेगा। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने हत्याकांड से पहले स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका से प्रथमदृष्टया में इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में पोस्टमॉर्टम के बाद ही खुलासा हो सकेगा। लड़की के बदहवास परिजनों ने बताया कि वह फूल तोड़ने के लिये घर से बाहर निकली थी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

टॅग्स :इंदौरहत्याकांडमध्य प्रदेशकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह